scriptअब नगर पंचायतों में होगा जन संवाद, महंत और करुणा शुक्ला होंगी प्रभारी, बनाई जा रही रणनीति | Now people will be in public panchayats | Patrika News
बिलासपुर

अब नगर पंचायतों में होगा जन संवाद, महंत और करुणा शुक्ला होंगी प्रभारी, बनाई जा रही रणनीति

जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस ने कांग्रेस के द्वितीय चरण के जनसंवाद कार्यक्रम की रूपरेखा बनानी प्रारंभ कर दी है।

बिलासपुरSep 15, 2018 / 01:39 pm

Amil Shrivas

congress

अब नगर पंचायतों में होगा जन संवाद, महंत और करुणा शुक्ला होंगी प्रभारी, बनाई जा रही रणनीति

बिलासपुर. जिला कांग्रेस कमेटी द्वितीय चरण के जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार 26 सितंबर तक जिले की सभी विधानसभा के आठों नगर पंचायतों में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, करुणा शुक्ला, सहित प्रदेश के अन्य वरिष्ठ एवं स्थानीय कांग्रेस नेता शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस ने कांग्रेस के द्वितीय चरण के जनसंवाद कार्यक्रम की रूपरेखा बनानी प्रारंभ कर दी है। प्रथम चरण के जनसवांद कार्यक्रम जिले की तीनों नगर पालिका क्षेत्रों तिफरा, रतनपुर व तखतपुर में आयोजित किए गए थे। द्वितीय चरण के जनसंवाद कार्यक्रम को जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली सभी 8 नगर पंचायतों कोटा, गौरेला, पेण्ड्रा, सकरी, बोदरी, बिल्हा, सिरगिट्टी, मल्हार में चरणबद्ध आयोजित किया जाएगा।
READ MORE : सेंट फ्रांसिस स्कूल के बच्चे दवा खाकर करने लगे उल्टियां, 11 पहुंचे अस्पताल
महामंत्री व प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जिले की सभी आठ नगर पंचायतों के लिए विशेष रूप से नगरीय निकाय क्षेत्र प्रभारियों की सूची जारी की गई है।
कहां कौन होगा प्रभारी : पेंड्रा – प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, हरीश परसाई, उत्तम वासुदेव। कोटा – पूर्व सांसद करूणा शुक्ला, विवेक वाजपेयी, चुरावन मंगेशकर। गौरेला में कोटा के तीनों प्रभारियों के साथ पूर्व महापौर वाणी राव। सकरी – कृष्ण कुमार यादव, आशीष ठाकुर, वैजनाथ चंद्राकर, कमला मनहर, विवेक वाजपेयी। बोदरी – कृष्णकुमार यादव, वैजनाथ चंद्राकर, कमला मनहर, विवेक वाजपेयी, राजेन्द्र शुक्लाद्य बिल्हा – डॉ. चरण दास महंत, कृष्ण कुमार यादव, वैजनाथ चंद्राकर, कमला मनहर, विवेक वाजपेयी, राजेन्द्र शुक्ला। सिरगिट्टी – कृष्ण कुमार यादव, वैजनाथ चंद्राकर, कमला मनहर, विवेक वाजपेयी, राजेन्द्र शुक्ला।
मल्हार – कृष्ण कुमार यादव, दिलीप लहरिया, वैजनाथ चंद्राकर, कमला मनहर।

Home / Bilaspur / अब नगर पंचायतों में होगा जन संवाद, महंत और करुणा शुक्ला होंगी प्रभारी, बनाई जा रही रणनीति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो