scriptपलायन से वापस आने वालों की संख्या 4519 पहुंची | Number of people coming back from migration reached 4519 | Patrika News

पलायन से वापस आने वालों की संख्या 4519 पहुंची

locationबिलासपुरPublished: Apr 03, 2020 07:31:46 pm

Submitted by:

GANESH VISHWAKARMA

पलायन से वापस आने वालों का जिले में संख्या 4519 पहुंच गया है। पलायन से वापसी की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

मजदूर

मजदूर


बिलासपुर . पलायन से वापस आने वालों का जिले में संख्या 4519 पहुंच गया है। पलायन से वापसी की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिले में दो जनपद पंचायत मस्तूरी और बिल्हा में सबसे अधिक पलायन से लौटने वाले मजदूर है। नगर निगम बिलासपुर में भी पलायन से आने वाले श्रमिकों की संख्या 903 पहुंच गई है।
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते देशव्यापी लॉक डाउन के चलते दूसरे प्रदेशों से वापस आने वाले मजदूरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिले में दूसरे प्रदेशों से मजदूरों के आने की तादाद में लगातार वृद्धि हो रहीं है।

4519 की संख्या हुई
जिले में शुक्रवार तक नगरीय निकायों और जनपद पंचायत क्षेत्रों में 4519 मजदूर विभिन्न स्थानों से वापस आ गए है। इन मजदूरों को उनके गांवों में होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसकी ग्राम पंचायत स्तर पर बनाई गई समितियां सतत निगरानी रख रहीं है। — जनपद पंचायत – वापस आने वाले मजदूरों की संख्या
बिल्हा – 1082
कोटा – 624
तखतपुर – 500
मस्तूरी – 1138
नगरीय निकाय – वापस आने वाले श्रमिकों की संख्या
बिलासपुर नगर निगम – 903
नगर पालिका रतनपुर – 66
नगर पालिका तखतपुर – 19
नगर पंचायत बोदरी – 26
नगर पंचायत बिल्हा – 77
नगर पंचायत कोटा – 7
नगर पंचायत मल्हार – 77
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो