scriptहमराह के साथ लोगों ने की अपने दिन कि शुरुआत तो खिल उठे चहरे , योग – व्यायाम और जॉगिंग का मिलकर लिया मज़ा | peopke gather for exercise in patrika humrah event | Patrika News
बिलासपुर

हमराह के साथ लोगों ने की अपने दिन कि शुरुआत तो खिल उठे चहरे , योग – व्यायाम और जॉगिंग का मिलकर लिया मज़ा

विवेकानंद उद्यान में रविवार सुबह पत्रिका हमराह के साथ लोगों ने शरीर को स्वस्थ रखने की ओर प्रयास किया
 

बिलासपुरMay 19, 2019 / 05:11 pm

Amil Shrivas

humraah bilaspur

हमराह के साथ लोगों ने की अपने दिन कि शुरुआत तो खिल उठे चहरे , योग – व्यायाम और जॉगिंग का मिलकर लिया मज़ा

बिलासपुर। रविवार की सुबह को शहरवासियों के लिए ख़ास बनाने एक बार फिर पत्रिका द्वारा हमराह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने जमकर हिस्सा लिया। शहर के मध्य स्थित विवेकानंद उद्यान में हमराह के साथ मिलकर लोगों ने योग , व्यायाम , हास्य , जॉगिंग , एरोबिक्स और खेल कूद के माध्यम से अपने तन और मन को चुस्त दुरुस्त और तंदरुस्त रखने की ओर प्रयास किया। सुबह 6 बजे से आयोजित कार्यक्रम में शहर के बड़े – बच्चे , बुज़ुर्ग , युवा , महिलाएं सभी ने जमकर हिस्सा लिया और आयोजन को सफल बनाया।
माँ ने बेटे को किया एक्सरसाइज के लिए प्रेरित
विवेकानंद उद्यान में हर सुबह बड़ी संख्या में हर उम्र के लोग आकर व्यायाम करते हैं। रविवार की सुबह उद्यान में लाइट जिम्मिंग इक्विपमेंट पर माँ बेटे साथ एक्सरसाइज करते दिखे। बचपन से ही स्वस्थ शरीर के महत्त्व को एक मान ने अपने बेटे को समझाया और उसे कसरत कर अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित।
नौनिहाल खेल खेल में कर रहे कसरत
उद्यान में सुबह सवेरे नौनिहालों की भी मौजूदगी दर्ज की जा सकती है अपने घर वालों के साथ उद्यान पहुंचकर ये बच्चे खेल खेल में उद्यान में लगे हुए कसरत के इक्विपमेंट और झूलों का खूब मज़ा लेते हैं। भले ही इन्हें अभी वर्कआउट और जिम्मिंग का मतलब नहीं पता लेकिन खेल खेल में ये बच्चे इन उपकरणों का भरपूर मज़ा लेते है।
एरोबिक्स और स्रे स्ट्रेचिंग से शरीर को बनाएं फ्लेक्सिबल
सुबह सुबह ताज़ा हवा में एरोबिक्स और स्ट्रेचिंग करना शरीर को बहुत सरे लाभ पहुंचाता है। स्ट्रेचिंग से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं तो शरीर में खिंचाव और बदन दर्द की समस्या को दूर भगाया जा सकता है। एरोबिक्स और स्ट्रेचिंग खेल खेल में मज़े लेते हुए कसरत करने का एक अच्छा माध्यम हैं। उद्यान में बच्चे बड़े सभी स्ट्रेचिंग करते हुए दिखाई पड़ते हैं पूछने पर उनका कहना है की सुबह उठकर आधे एक घंटे की स्ट्रेचिंग ही उन्हें दिनभर के लिए तैयार कर देता है।
humrah bilaspur
एग्जाम ख़तम अब गर्मी की छुट्टीयों में दोस्तों के साथ मज़ा
स्कूली बच्चों की छुट्टियां चल रही हैं तो वह अब अपने मित्रों के साथ मिलकर उद्यान को ही अपना प्लेग्राउंड बना रहे हैं। स्कूली बच्चे भी सुबह सवेरे उद्यान आते हैं और दोस्तों के साथ मिलकर कई खेल खेलते हैं और बात करते हुए जॉगिंग का मज़ा उठाते हैं। इससे न केवल सुबह की ताज़ा हवा से उनका शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि दोस्तों से मिलकर बच्चे खुश भी होते हैं।
महिलायें मिलती हैं सखियों से करते हैं खूब हंसी मज़ाक
उद्यान में हमराह कार्यक्रम में महिलाओं ने हंस खेल कर ताज़े हवा का आनंद उठाया। सुबह सवेरे उद्यान में आई यह महिलायें अपने सखियों से मिलीं और खूब ठहाके लगाए। मिलकर साथ में कई खेल भी खेले और ताज़ी हवा में कसरत कर शरीर को स्वस्थ बनाने की ओर अग्रसर हुए।
लाफ्टर क्लब में बढ़ रही लोगों की संख्या
उद्यान में हमराह के साथ मिलकर हास्य के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। रविवार सुबह हमराह के साथ मिलकर लाफ्टर क्लब में लोगों ने खूब ठहाके लगाए। तरह तरह के लाफ्टर से हास्य योग किया सात ही साथ चुटकुले सुनाकर एक दूसरे को खूब हसाया। हर हफ्ते हास्य योग करने वाले लोगों की संख्या उद्यान में बढ़ती जा रही है। लोग बड़ी मात्रा में हास्य योग क्लबों से जुड़ रहे हैं और इस मनोरंजक माध्यम से शरीर को स्वस्थ बनाने में लगे हैं।
humrah bilaspur yoga
योग के रास्ते पर चलकर पा रहे हैं अपार शान्ति , शरीर भी है तंदरुस्त
विवेकानंद उद्यान में पत्रिका के हमराह कार्यक्रम में रविवार की सुबह योग करने वालों की संख्या कुछ ख़ास ही रही। किसी ने ग्रुप में या योग क्लब में ज्वाइन होकर योग किया तो कोई अकेले ही ध्यान मग्न आता दिखा। उद्यान में योग क्लब और उनमें लोगों की संख्या में निरंतर इज़ाफ़ा हो रहा है। लोग सुबह सुबह शरीर को अच्छा स्टार्टअप दफन के लिए योग को ख़ासा पसंद कर रहे हैं। योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मन की शान्ति भी प्राप्त होती है। उद्यान में जगह जगह लोग विभिन्न ग्रुप्स में योग करते नज़र आते हैं।
भजनों में हुए लीन , मिलकर खूब गया गान
बुज़ुर्ग और वरिष्ठ लोगों का ग्रुप भी उद्यान में अपने ही रंग में रंगा मिला। यहाँ लोगों ने हमराह के साथ मिलकर भजन गीतों का गायन किया और सब साथ मिलकर सुमधुर संगीत में झूमते दिखे। भजनों के धुन पर कोई थिरकता रहा तो किसी ने मनमोहक आवाज़ से सबका दिल ही जीत लिया। सुबह सवेरे उद्यान में ईश्वर के सूमधुर गीतों के गायन से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है जिससे शरीर दिनभर के लिए तैयार हो जाता है।
झूले बने हुए हैं बच्चों की पहली पसंद, तरह तरह के पोज़ दिए हमराह के लिए
उद्यान में आने वाले बच्चों की पहली पसंद यहाँ लगे हुए झूले हैं। बच्चे यहाँ आकर इन झूलों का खूब मज़ा लेते हैं। थोड़ी भाग दौड़ से इनकी कसरत भी हो जाती है और सुबह की ताज़ा हवा में उछाल कूद करने से शरीर स्वस्थ रहता है। उद्यान में बच्चों ने हमराह के साथ मिलकर खूब धमाचौकड़ी मचाई। किसी ने रेत में उछाल कूद मचाया तो किसी ने झूलों के साथ फोटो खिचाने के लिए कर्तबनुमा पोज़ भी मारे।

Home / Bilaspur / हमराह के साथ लोगों ने की अपने दिन कि शुरुआत तो खिल उठे चहरे , योग – व्यायाम और जॉगिंग का मिलकर लिया मज़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो