script2015 में आए थे गोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर, सादगी पर फिदा हुआ था प्रदेश का ये शहर | People are very sad due to Goa Chief Minister Parrikar death | Patrika News
बिलासपुर

2015 में आए थे गोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर, सादगी पर फिदा हुआ था प्रदेश का ये शहर

रविवार की शाम जैसे ही उनके निधन की खबर बिलासपुर पहुंची लोग उन्हें और उनकी सादगी को याद कर चर्चा करते रहे, यादें: भाजपा नेताओं ने जताया दुख

बिलासपुरMar 18, 2019 / 01:41 pm

BRIJESH YADAV

People are very sad due to Goa Chief Minister Parrikar death

2015 में आए थे गोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर, सादगी पर फिदा हुआ था प्रदेश का ये शहर

वनवासी कल्याण आश्रम की संगोष्ठी को किया था संबोधित

बिलासपुर. पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन से शहर में भी शोक की लहर दौड़ गई। लोग उनके आगमन और उनकी सादगी को लेकर चर्चा करते रहे। चार साल पूर्व गत अगस्त 2015 में उनका नगर आगमन हुआ था उन्होंने यहां लालबहादुर शास्त्री स्कूल परिसर मे पंडित देवकीनंदन सभागृह में संबोधन दिया था। अपने रक्षामंत्रित्व कार्यकाल में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से बिलासपुरवासियों की यादें भी जुड़ी है।
वे अगस्त 2015 में यहां आदिवासी कल्याण आश्रम के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर के देवकीनंदन सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। उन्होंने कल्याण आश्रम से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर आश्रम के कामकाज पर संतोष जाहिर किया था। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जैसे ही मनोहर पर्रिकर के निधन की खबर मिली वे दु:खी हो गए। उनकी सादगी की चर्चा करते हुए कहा कि संगोष्ठी में हिस्सा लेने के लिए वे सीधे एसईसीएल हेलीपेड से देवकीनंदन सभागृह आए कोई तामझाम नहीं था और न ही कोई लक्जरी गाडिय़ां थी वे सामान्य सी गाड़ी में बैठकर आए। अपना उद्बोधन दिया और फिर कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा कर यहां से वापस एसईसीएल हेलीपेड से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।

Home / Bilaspur / 2015 में आए थे गोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर, सादगी पर फिदा हुआ था प्रदेश का ये शहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो