scriptशादी का झांसा देकर युवती और नाबालिग के साथ बलात्कार, दोनों आरोपी गिरफ्तार | Rape of a girl and a minor by pretending to be married | Patrika News
बिलासपुर

शादी का झांसा देकर युवती और नाबालिग के साथ बलात्कार, दोनों आरोपी गिरफ्तार

शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने गांव में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से किशोरी को बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है।

बिलासपुरAug 18, 2020 / 02:43 pm

Karunakant Chaubey

बिलासपुर. जिले में रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार जिले में रहने वाली एक युवती की मुलाकात एक वर्ष पूर्व शहर में रहने वाली युवक से हुई थी। युवती से जान पहचान बढ़ाने के बाद आरोपी युवक उसके घर आने जाने लगा। उसने युवती को शादी का झांसा देकर बलात्कार किया। शादी करने की बात पर वह मुकर गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

किशोरी से बलात्कार करने वाला आरोपी पकड़ाया

बिलासपुर जिले में रहने वाली १६ वर्षीय एक किशोरी को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार जिले में रहने वाली एक किशोरी को शादी का झांसा देकर गांव में रहने वाला युवक ८ अगस्त को भगाकर ले गया था। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने गांव में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से किशोरी को बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया है।

Home / Bilaspur / शादी का झांसा देकर युवती और नाबालिग के साथ बलात्कार, दोनों आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो