scriptरात 9 बजे, 9 मिनट आयोजन में जगमगा उठा बिलासपुर | rat 9 baje, 9 minute event in bilaspur | Patrika News
बिलासपुर

रात 9 बजे, 9 मिनट आयोजन में जगमगा उठा बिलासपुर

जैसे ही रात के 9:00 बजे बिलासपुर में मानो दिवाली शुरू हो गई।

बिलासपुरApr 05, 2020 / 09:33 pm

Murari Soni

9baje9minute_new.jpg
बिलासपुर। जैसे ही रात के 9:00 बजे बिलासपुर में मानो दिवाली शुरू हो गई। लोगों ने अपने घरों की छत दरवाजों पर दीप जलाए पटाखे फोड़े और भारत माता की जय बोल कर कोरा ना से जंग लड़ने का ऐलान कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर रात को 9:00 बजे लोगों ने उत्साह पूर्वक अपने अपने घरों की लाइटें बंद की और दीप जलाकर कोरोना से लड़ने का संकल्प लिया। बिलासपुर शहर में गली मोहल्लों में घर रोशनी से सराबोर हो गए मानव शहर में दिवाली का त्यौहार मनाया जा रहा है।कुछ लोगों ने दीपावली की तरह फटाके भी थोड़े और आसमान भी रंग बिरंगी लाइटों से जगमग उठा। 9:00 बजने का इंतजार करते लोग और जैसे ही घड़ी का कांटा 9:00 पर पहुंचा लोगों ने अपने अपने घरों की लाइटें बंद कर दी। आसमान से देखने पर शहर हदीस की रोशनी में जगमग आ रहा था। शहर में रात 9:00 बजे 9 मिनट का यह कार्यक्रम लोगों ने त्यौहार की तरह मनाया। घरों में बैठे लोगों ने यह संदेश दिया कि वे घरों में बैठे लोग भी स्वास्थ्य कर्मचारियों पुलिस डॉक्टर्स के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो