scriptमॉर्निंग वाक पर निकली थी 72 साल की महिला अचानक किसी ने दबा दिया मुँह फिर सरेआम जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया | robber attacks on 72 year old woman, dog saves life | Patrika News
बिलासपुर

मॉर्निंग वाक पर निकली थी 72 साल की महिला अचानक किसी ने दबा दिया मुँह फिर सरेआम जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया

ROBBERY अचानक हमला होने के बाद मॉर्निंग वाक पर निकली महिला ने ऐसे बचाई जान, आवारा कुत्तों ने भी दिया पूरा साथ

बिलासपुरAug 19, 2019 / 01:49 pm

Saurabh Tiwari

robber attacks on 72 year old woman, dog saves life

मॉर्निंग वाक पर निकली थी 72 साल की महिला अचानक किसी ने दबा दिया मुँह फिर सरेआम जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया

बिलासपुर. CHHATTISGARH CRIME मार्निंग वॉक पर निकली 72 वर्षीय वृद्ध महिला पर अचानक एक लुटेरे ने हमला कर दिया और उन्हें ज़मीन पर पटक दिया आरोपी ने महिला का मुँह दबा दिया ताकि वह शोर न मचा सके। लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया। महिला ने कुछ ऐसा किया जिससे लुटेरा भाग खड़ा हुआ।
बुरी नियत से महिला के गले से सोने की चैन लूटने के लिए लुटेरे ने हमला कर दिया। महिला को जमीन पर गिराकर आरोपी ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथों से महिला का मुंह दबा दिया। महिला के दांत से काटने और कुत्तों के भौकने के कारण पकड़े जाने के डर से आरोपी भाग गया। घटना सरजू बगीचा मसानगंज में रविवार सुबह हुई। घायल महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
पद्मश्री बापट की ये है सच्चाई, जान कर हैरान हो जाएंगे आप, देखें यह वीडियो !

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार सरजू बगीचा मसानगंज निवासी कौशिल्या बारिक पति स्व. बनवारी लाल बारिक (72 )गृहणी हैं। रोज की तहर वह सुबह साढ़े 5बजे घर से मार्निंग वॉक पर निकली थी। घर से कुछ दूर जाने के बाद उनपर पीछे से नकाबपोश लुटेरे ने हमला कर जमीन पर गिरा दिया। उसने कौशिल्या बाई को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उनके मुंह को हाथ से दबा दिया। वह कौशिल्या बाई के गले से सोने की चैन लूटने का प्रयास करने लगा। कौशिल्या बाई ने दांतों से आरोपी के हाथ को काट लिया। इसी बीच कुत्ते उनके पास पहुंचे और भौकने लगे। आरोपी लुटेरा पकड़े जाने के डर से भाग गया। कौशिल्या बाई वापस घर पहुंची और घटना की जानकारीपरिजनों को दी। घटना की सूचना मिलने पर वार्ड पार्षद राजेश मिश्रा कौशिल्या को लेकर सिविल लाइन थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

Home / Bilaspur / मॉर्निंग वाक पर निकली थी 72 साल की महिला अचानक किसी ने दबा दिया मुँह फिर सरेआम जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो