scriptएसआई के बेटे ने नशे में बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत | SI son collided with a drunk bike rider | Patrika News
बिलासपुर

एसआई के बेटे ने नशे में बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

गुरुवार दोपहर 12 बजे वह बाइक सीजी 10 एके 3067 पर गांव से कोटा जा रहा था।

बिलासपुरJun 15, 2018 / 11:45 am

Amil Shrivas

accident

एसआई के बेटे ने नशे में बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

बिलासपुर. कोटा थानांतर्गत ग्राम सेमरिया मंझगांव मोड़ पर गुरुवार दोपहर नगर सेना के एसआई के बेटे ने नशे में कार चलाते हुए बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एसआई का बेटा उसे अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने आरोपी को पकडऩे के बाद बिना एफआईआर दर्ज किए भाजपा नेताओं के कहने पर छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम औरापानी निवासी संदीप पिता कृष्णा लकड़ा (25) रोजी-मजदूरी करता था। गुरुवार दोपहर 12 बजे वह बाइक सीजी 10 एके 3067 पर गांव से कोटा जा रहा था। रास्ते में ग्राम सेमरिया मंझगांव मोड़ पर पीछे से आ रही कार सीजी 08 वी 9877 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में संदीप की मौके पर मौत हो गई। कार में सवार 4 युवक उसे उपचार के लिए कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
READ MORE : बादलों के घुमड़ते ही ब्लैक आउट, गांवों की तरह 6-6 घंटे बिजली ठप

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से कार चालक अमित सिंह पिता अशोक सिंह (27) को हिरासत में लिया और कार को जब्त कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पिता अशोक सिंह नगर सेना में एसआई हैं। वह अपने 3 अन्य साथियों के जंगल में पार्टी मनाने के बाद कोटा लौट रहा था। पुलिस के अनुसार अमित और उसके साथी नशे में थे। पुलिस ने अमित को बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया।
थानेदार से लिया जाएगा स्पष्टीकरण : दुर्घटना की जानकारी मिली है। आरोपी चालक को छोडऩे की जानकारी नहीं है। आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाएगा। आरोपी को छोडऩे पर थानेदार से स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
विश्वदीपक त्रिपाठी, एसडीओपी कोटा

Home / Bilaspur / एसआई के बेटे ने नशे में बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो