scriptएसपी बोले, मैं पढऩे-लिखने वाला सीधा-साधा लड़का कहां कॉलेज में इश्क लड़ाता | SP says, I read a simple-minded boy where in the college fighting love | Patrika News
बिलासपुर

एसपी बोले, मैं पढऩे-लिखने वाला सीधा-साधा लड़का कहां कॉलेज में इश्क लड़ाता

शेख रविवार को ‘कॉफी टॉक विद पत्रिका के मेहमान बने।

बिलासपुरSep 17, 2018 / 03:59 pm

Amil Shrivas

coffy talk

एसपी बोले, मैं पढऩे-लिखने वाला सीधा-साधा लड़का कहां कॉलेज में इश्क लड़ाता

बिलासपुर . मैं पुणे में पला बढ़ा। शुरूआत से ही पढऩे-लिखने वाला रहा हूं। हायर सेकेंडरी में अच्छे नंबर, इंजीनियर बनने, नौकरी करने, कार लेने जैसी बातों पर फोकस करने वाला पढ़ाकू टाइप रहा हूं। इश्क मोहब्बत के लिए वक्त कहां मिल पाया। हां, कॉलेज में लड़कियां फै्रंड्स रहीं। ये कहना है बिलासपुर के एसपी आरिफ एच शेख का। शेख रविवार को ‘कॉफी टॉक विद पत्रिका के मेहमान बने।

शहर में पुलिसिंग चुनौतीपूर्ण : प्रदेश का दूसरा बड़ा शहर है बिलासपुर, अर्बनाइज हो रहे इस शहर में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों बातें हैं। नकारात्मक परिणाम के रूप में चोरी और धोखाधड़ी के मामले बढ़ते हैं। जमीन संबंधी मामले भी बढ़ हैं। जनसंख्या के साथ अपराध है। हालांकि तत्काल अपराध दर्ज किए जा रहे हैं, और जांच में अपराधियों को पकड़ा भी जा रहा है। बिलासपुर रहने के हिसाब से प्राकृतिक और अच्छा शहर है।
खाली समय में कम्यूनिटी पुलिसिंग की प्लानिंग : खाली समय किताबें पढऩे, लिखने में बीतता है। लिखना अच्छा लगता है। यहां आने के बाद से पढऩे की रफ्तार कम हुई है। खाली वक्त में कम्युनिटी पुलिसिंग की प्लानिंग करता हूं। क्लासिकल म्यूजिक सिंगर मेरी पहली पसंद हैं। फिल्में भी देखता हूं। हाल ही में आई ी एक अच्छी फिल्म है।

आईपीएस बनना और बेटी जन्म बड़ी खुशी : जीवन में सबसे ज्यादा खुशी के पल दो बार आए। पहली बार आईपीएस सलेक्शन होने पर और दूसरी बार बेटी के जन्म पर।दोनों पल मेरे जीवन के अद्भुत क्षण हैं। मेरी पत्नी भी आईएएस अधिकारी हैं। इत्तेफाक से ऐसा हुआ कि शुरू के 4 साल एक ही जिले में काम मिला। बच्चे थोड़े नाराज भी हैं, लेकिन समझदार हैं, मान जाते हैं। पुलिस की नौकरी में फैमिली को एडजस्टमेंट बहुत करना पड़ता है।
ट्रैफिक सुधार के लिए सब आएं साथ…: शहर में ट्रैफिक की समस्या सबसे बड़ी है। शहर में प्रवेश के लिए एकमात्र रास्ता तिफरा ओवरब्रिज है। वहां यातायात की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया है। पिछले 7-8 महीने से यातायात व्यवस्था सुधरी है। इन्फ्रास्ट्रक्चर्स कम होने के कारण पार्किंग की समस्या आ रही है। स्मार्ट सिटी नियोजन में एसपी भी एक कंपोनेंट है तो इस नाते मैंने निगम के साथ मिलकर प्लानिंग की है। कुछ स्थानों को चिन्हांकित कर यातायात व्यवस्था सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। निगम में पुलिस द्वारा भेजे गए कुछ प्रस्ताव लंबित हैं। व्यवस्था सुधारने कार्रवाई इसलिए हो रही है कि लोगों को नियम और व्यवस्था से अवगत कराया जा सके। लेकिन यातायात समस्या का समाधान तभी संभव है, जब लोगों को अपनी जिम्मेदारी और यातायात के नियमों का ज्ञान होगा। और ज्ञान से ज्यादा जरूर है कि वे इनके पालन में झिझकें नहीं बल्कि आगे आएं।

Home / Bilaspur / एसपी बोले, मैं पढऩे-लिखने वाला सीधा-साधा लड़का कहां कॉलेज में इश्क लड़ाता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो