बताया जाता है कि युवक तेज गति से बाइक चला रहा था। ग्राम चिटकवाइन के पास पहुंचने पर बाइक सवार का संतुलन वाहन में नहीं रहा। जिसके फलस्वरुप बाइक लहराती हुई जाकर पेड़ से टकरा गई। वहीं बाइक सवार पास में ही एक में जाकर कुछ दूरी पर जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी पाकर हवलदार छत्रपाल सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक के बारे में जानकारी और पहचान करने की कोशिश करती रही। पुलिस को मृतक की जेब से 1100 रुपए नकद बरामद हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।