scriptपलायन से वापस आने वालों का आकंड़ा पांच हजार के करीब पहुंचा | The figure of those coming back from the migration reached close to fi | Patrika News
बिलासपुर

पलायन से वापस आने वालों का आकंड़ा पांच हजार के करीब पहुंचा

पलायन से आने वालों का आकंड़ा 4090 पहुंच गया है। पलायन से वापसी की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

बिलासपुरApr 01, 2020 / 09:49 pm

GANESH VISHWAKARMA

पलायन से वापस आने वालों का आकंड़ा पांच हजार के करीब पहुंचा

पलायन से वापस आने वालों का आकंड़ा पांच हजार के करीब पहुंचा


बिलासपुर . पलायन से आने वालों का आकंड़ा 4090 पहुंच गया है। पलायन से वापसी की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिले में दो जनपद पंचायत मस्तूरी और बिल्हा में सबसे अधिक पलायन से लौटने वाले मजदूर है। नगर निगम बिलासपुर में भी पलायन से आने वाले श्रमिकों की संख्या 497 पहुंच गई है।
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते देशव्यापी लॉक डाउन के चलते दूसरे प्रदेशों से वापस आने वाले मजदूरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिले में दिनों दिन ऐसे मजदूरों के जिले के विभिन्न स्थानों में पहुंचने वालों की संख्या प्रतिदिन करीब हजार लोगों की वृद्धि हो रहीं है।
बाक्स
4090 श्रमिकों की वापसी
जिले में बुधवार तक नगरीय निकायों और जनपद पंचायत क्षेत्रों में 4090 मजदूर विभिन्न स्थानों से वापस आ गए है। इन मजदूरों को उनके गांवों में होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसकी ग्राम पंचायत स्तर पर बनाई गई समितियां सतत निगरानी रख रहीं है।

जनपद पंचायत – वापस आने वाले मजदूरों की संख्या
बिल्हा – 1082
कोटा – 624
तखतपुर – 500
मस्तूरी – 1138 –
नगरीय निकाय – वापस आने वाले श्रमिकों की तादाद
बिलासपुर नगर निगम – 497
नगर पालिका रतनपुर – 66
नगर पालिका तखतपुर – 19
गर पंचायत बोदरी – 26
नगर पंचायत बिल्हा – 54
नगर पंचायत कोटा – 7
नगर पंचायत मल्हार – 77
——————————————————————————————
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो