scriptशिव भक्ति व उपासना का पवित्र सावन मास शुरू, भक्त रखेंगे दो माह में ८ सोमवार का व्रत | The holy month of Shiva devotion and worship begins, devotees will fas | Patrika News
बिलासपुर

शिव भक्ति व उपासना का पवित्र सावन मास शुरू, भक्त रखेंगे दो माह में ८ सोमवार का व्रत

सावन का पवित्र महीना मंगलवार से शुरू हो गया है। शहर के शिवालयों में पहले दिन सुबह-सुबह श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भोले बाबा का जल एवं दुग्धाभिषेक किया।

बिलासपुरJul 04, 2023 / 11:17 pm

AVINASH KUMAR JHA

Sawan ka mahina shuru, shiv ka kar rahe jlabhishek

Sawan ka mahina shuru, shiv ka kar rahe jlabhishek

बिलासपुर. सावन का पवित्र महीना मंगलवार से शुरू हो गया है। शहर के शिवालयों में पहले दिन सुबह-सुबह श्रद्धालु भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भोले बाबा का जल एवं दुग्धाभिषेक किया। भोलेबाबा को दुग्ध, दही, घी, शक्कर, मधु, पंचगव्य, जल से स्नान कराकर बिल्वपत्र (बेलपत्र), धतूरा, दधि, अक्षत, हल्दी, रोरी, द्रव्य आदि चढ़ाए गए।
शिव मंदिरों में हर-हर महादेव का जयघोष होता रहा। शंख व घंटे बजते रहे। सावन का महीना शिव भक्ति और उपासना के लिए सबसे खास माना गया है। सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना होता है। इस वर्ष सावन 2 महीनों का होगा और पूरे सावन में 8 सावन सोमवार व्रत रखे जाएंगे। 19 वर्षों के बाद सावन के महीने में अधिकमास पड़ रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में जो व्यक्ति सच्चे मन से भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करता है उनकी सभी तरह की मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होती हैं।
सावन के महीने में किया जाने वाला उपाय बहुत विशेष होता है। आइए जानते हैं सावन महीने के पहले दिन राशि के अनुसार कैसे करें शिवलिंग का अभिषेक ताकि जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे।राशियों के अनुसार मिलेगा फल
मेष- सावन महीने के पहले दिन मेष राशि के जातकों को जल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना लाभदायक रहेगा। इसके अलावा बेलपत्र पर स?ेद चंदन से राम नाम लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करने पर सभी तरह की मनोकामनाएं जल्दी पूरी होंगी।
वृष- वृषभ राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। ऐसे में सावन के पहले दिन शिवलिंग पर दूध-दही से अभिषेक करना शुभ लाभकारी रहेगा।
मिथुन- मिथुन राशि के जातक सावन के महीने में गन्ने के रस और शहद से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करेंगे तो विशेष लाभ मिलेगा।
कर्क- कर्क राशि के जातक भगवान शिव को दूध, दही, घी, गंगाजल और मिश्री से अभिषेक करना कल्याणकारी रहेगा।
सिंह- सिंह राशि के जातकों को जल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना शुभ रहेगा। इसके अलावा शुद्ध देसी घी से स्नान कराना भी शुभ रहेगा।
कन्या- कन्या राशि के जातक सावन के महीने में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। दूध,शहद,बेलपत्र,मदार के पुष्प,धतूरा और भांग अर्पित करना भी शुभ रहेगा।
तुला- इस राशि के जातक दही,सुगंधित इत्र और गन्ने के रस से शिवलिंग को स्नान कराएंगे तो उनकी कामना भोलेनाथ शीघ्र पूरी करेंगे।
वृश्चिक- इस राशि वाले पंचामृत से भोलेनाथ का अभिषेक करें।या फिर शिवलिंग पर तीर्थ स्थान का जल और दूध में मिश्री एवं शहद मिलाकर स्नान करा लाल चंदन से त्रिपुण्ड लगाएं।
धनु- गाय के दूध में केसर और गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। अष्टगंध चन्दन लगाकर पीले पुष्प अर्पित करें।
मकर-पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। नारियल के जल से स्नान कराकर लाल,गुलाबी और नीले पुष्प अर्पित करेंगे तो लाभ मिलेगा।
कुंभ- इस राशि वालों के लिए तिल के तेल से भगवान शिव का अभिषेक शुभ फलदायी साबित होगा। स्नान के बाद भोलेनाथ को जटा वाला नारियल अर्पित करें।
मीन- दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें उसके बाद पीले चंदन का तिलक लगाकर पीले पुष्प और फल अर्पित करें।

Hindi News/ Bilaspur / शिव भक्ति व उपासना का पवित्र सावन मास शुरू, भक्त रखेंगे दो माह में ८ सोमवार का व्रत

ट्रेंडिंग वीडियो