scriptउप चुनाव: कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण, कांग्रेसी सिखाएंगे कैसे लड़ा जाता है चुनाव | Three day training for congress workers in by-election | Patrika News
बिलासपुर

उप चुनाव: कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण, कांग्रेसी सिखाएंगे कैसे लड़ा जाता है चुनाव

मरवाही विधानसभा में उप चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेजी से बढ़ रही है। कांग्रेस दो महीने पहले से लगातार कार्यक्रम और सभा करते आ रहे हैं वहीं भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं के दो बार बैठक लेकर चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कार्यकर्ताओं को अलर्ट कर दिया है। व

बिलासपुरSep 17, 2020 / 02:41 pm

Karunakant Chaubey

बिलासपुर. गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी ने मरवाही विधानसभा उप चुनाव के लिए रितु पेन्द्राम को प्रत्याशी तय कर दिया है। बताया जाता है प्रत्याशी ने क्षेत्र के लोगों से संपर्क करना भी शुरू कर दिया है। इससे पहले जोगी कांग्रेस से अमित जोगी के नाम सामने आया है लेकिन अधिकृत नहीं किया गया है इधर गोंगपा से रितु का नाम फायनल होते ही उन्होंने क्षेत्र में जनसंपर्क शुरू कर दिया है।

 

मरवाही विधानसभा में उप चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेजी से बढ़ रही है। कांग्रेस दो महीने पहले से लगातार कार्यक्रम और सभा करते आ रहे हैं वहीं भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं के दो बार बैठक लेकर चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कार्यकर्ताओं को अलर्ट कर दिया है। वहीं जोगी कांग्रेस की आेर रेणु जोगी क्षेत्र के लगभग 50 गावों का दौरा कर चुकी हैं। इस बीच गोड़वाना गणतंत्र पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषणा कर चुनावी बिगुल फंूक दिया है। मरवाही विधानसभा उप चुनाव के लिए गोंगपा पहली पार्टी है जिसने अधिकारिक तौर पर अपना प्रत्याशी तय कर दिया है।

ऐसा माना जा रहा है कि नवम्बर महीने में चुनाव हो सकते हैं। इसलिए कांग्रेस, भाजपा और जोगी कांग्रेस ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। बताया जाता है रितु पेन्द्राम 2018 में मरवाही विधानसभा चुनाव लड़ी थी तब 10 हजार वोट मिले थे। रितु ने पत्रिका से बातचीत में बताया पार्टी से मेरा नाम तय होने के बाद क्षेत्र में जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है।

कैसे लड़ा जाएगा चुनाव, कांग्रेसियों को तीन दिन दिया जाएगा प्रशिक्षण

मरवाही विधानसभा के उप चुनाव के लिए कांग्रेसियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, राजेश तिवारी, सुरेन्द्र शर्मा, करुणा शुक्ला तीन दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लंेगे। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री उत्तम वासुदेव ने बताया कि 20 सितम्बर को मरवाही ब्लाक, 21 पेन्ड्रा के धनपुर और पदगवां 22 को गौरेला के गिरवर कोंडका में रहेगा।

उत्तम ने बताया मरवाही विधानसभा को 6 जोन में बांटा गया है इस विधानसभा में 286 बूथ हैं। यहां बूथ कार्यकर्ताओं, जोन सेक्टर के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को जानकारी दी जाएगी कि चुनाव कैसे लड़ा जाता है विपक्ष का जवाब कैसे देना है। पार्टी के कार्य को जनता के सामने कैसे रखना है।

Home / Bilaspur / उप चुनाव: कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण, कांग्रेसी सिखाएंगे कैसे लड़ा जाता है चुनाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो