scriptशहर को हरा-भरा बनाने तीन साल से लोगों से पेड़ लगवा रही है हरियाली संस्था | Tree planting in world environment day in Bilaspur | Patrika News
बिलासपुर

शहर को हरा-भरा बनाने तीन साल से लोगों से पेड़ लगवा रही है हरियाली संस्था

पुन: हरियाली नाम से पेड़ लगाने शुरू की मुहिम, तीन साल से लोगों को कर रहे जागरूक

बिलासपुरJun 05, 2019 / 01:01 pm

Murari Soni

Tree planting in world environment day in Bilaspur

शहर को हरा-भरा बनाने तीन साल से लोगों से पेड़ लगवा रही है हरियाली संस्था

#World environment day #CHHATTISGARH LATEST NEWS #Latest bilaspur news

0 पुन: हरियाली नाम दिया है संस्था का
0 जहां हरियाली वहां खुशहाली…कहते हुए कर रहे जागरूक
बिलासपुर. लगातार बढ़ते हुए तापमान के लिए हम खुद जिम्मेदार है। पेड़-पौधे काटकर भौतिक सुख-सुविधाओं का इस्तेमाल कर रहे है। इतना ही नहीं पेड़-पौधे काटने के बाद उसे पुन: लगाने का प्रयास भी नहीं करते है। मनुष्य का जीवन प्रकृति के बीच ही है। आज मौसम का तापमान लगातार बढ़ रहा है।
इसके लिए हर मनुष्य जिम्मेदार है। यदि अब हमने कोई कदम नहीं उठाया तो आगे जो भयंकर स्थित उत्पन्न होगी उसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पुन: हरियाली के लिए जहां हरियाली, वहां खुशहाली का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक कर शहर भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए मुहिम चला रहे है। विगत 3 वर्षों से अपने सीमित ज्ञान एवं सीमित संसाधनों के साथ शहर के कई गणमान्य एवं जागरूक नागरिकों के सहयोग एवं मर्गदर्शन से शहर के विभिन्न स्थानों में पेड़ लगाने की मुहिम की शुरुआत की।
संस्था के प्रकाश सोंथलिया चिंटु ने बताया कि इन 3 वर्षों में ज़्यादा कुछ तो नही पर इतना ज़रूर समझ में आ रहा है की अगर हमने अभी तेज़ी से पृथ्वी को हरा-भरा नहीं किया, तो आने वाली स्थिति बहुत ही भयावह होगी। इस अभियान में बिलासपुर होटेल एसोसिएशन, नगर निगम और वन विभाग ने हमें सहयोग किया।
30 से 50 किलो वजनी पौधे लगा रहे
विगत 3 सालों से पुन: हरियाली के लिए 3 से 4 वर्ष की आयु तथा 30 से 50 किलो वजऩी और 8.12 फीट लम्बे तैयार पेड़ लगा रहा है। इसमें नीम, आम, बादाम, पीपल, करंज, क़दम, जरुल, लक्ष्मी तरु, जामुन, अमलतास आदि विविध प्रकार के पेड़ का हमने नि:शुल्क वितरण तथा बिलासपुर की कई प्रमुख इलाक़ों जैसे नर्मदा नगर, मध्य नगरी चौक, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, शेष कालोनी, विद्या नगर, दीनदयाल गार्डन, अशोक नगर, अम्बा पार्क, अरपा नदी, रतनपुर रोड, कोटा, अज्ञेय नगर एवं और भी बहुत से क्षेत्रों में गड्ढा करने से लेकर पेड़ों को रोपित करने तक का कार्य अपनी संरक्षण में किया।
सराहा जा रहा हमारा कार्य
इस छोटे से प्रयास को समाज की उत्कृष्ट संस्थाओं जैसे अग्रवाल समाज, लायंस क्लब सेंट्रल, बिलासा कला मंच आदि ने अपने मंच से स्वीकृत कर सम्मानित किया। जिससे हमारे आत्मबल की बढ़ोतरी हुई तथा और अधिक कार्य करने की प्रेरणा मिली और नयी ऊर्जा का संचार हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो