scriptनदी में नहाने गए दो भाई एक की डूबने से मौत, देखें वीडियो | Two brothers die after drowning in river | Patrika News
बिलासपुर

नदी में नहाने गए दो भाई एक की डूबने से मौत, देखें वीडियो

नदी में नहाते समय दोनों भाई गहरे पानी में डूबने लगे और खुद को बचाने के लिए पानी में ही छटपटाने लगे।

बिलासपुरSep 03, 2017 / 03:03 pm

Amil Shrivas

arpa river
बिलासपुर . अरपा नदी में नहाने गए दो भाई में से एक की डूबने से मौत हो गई। वहीं दूसरे भाई को आसपास के लोगों ने बचा लिया। मृतक का शव अभी तक पुलिस को बरामद नहीं हुई है। पुलिस की टीम व गोताखोर बच्चे की तलाश में जुटे हैं। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदण्ड की है। मिली जानकारी के अनुसार सैय्यद रेहान अली पिता माजिद अली (11) कुदुदण्ड में निवास करता है। वह अभी कक्षा 7 वीं की पढ़ाई कर रहा है। मोहम्मद तौफिक (9) कटघोरा से बिलासपुर अपने बुआ के घर बकरीद मनाने आया था। रेहान व तौफिक दोनों भाई है। रविवार की सुबह दोनों भाई गार्डन घुमने की बात कहकर घर से निकल गए। जैसे ही दोनों मां तुलजा भवानी मंदिर के पास पहुंचे उनका मन नदी में नहाने को हुआ। मां तुलजा भवानी मंदिर के बाजू से अरपा नदी जाने का रास्ता हैं। जहां से दोनों भाई नदी में नहाने चले गए। नदी में नहाते समय दोनों भाई गहरे पानी में डूबने लगे और खुद को बचाने के लिए पानी में ही छटपटाने लगे।
READ MORE : दो पत्नियों की मौत के बाद तीसरे से की शादी और हुआ यह दर्दनाक हादसा, देखें वीडियो

जिसे आसपास के लोगों देखकर उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। लोगों ने बड़ी मुश्किल से रेहान को बचा पाए। वहीं छोटा भाई तौफिक गहरे पानी में समा गया। किसी सिविल लाइन पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंच गई तथा गोताखोरों को बच्चे की तलाश करने का आदेश दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक तौफिक का शव बरामद नहीं हुआ है।
इकलौता संतान था तौफिक : जानकारी के अनुसार मोहम्मद तौफिक के पिता कटघोरा में कपड़ा सिलाई का कार्य करते हैं। तीन दिन पहले वह बिलासपुर में रहने वाली अपनी बुआ के यहां बकरीद का त्योहार मनाने आया था। बकरीद के दूसरे दिन यह हादसा हो गया। तौफिक अपने माता-पिता की अकेली संतान है।
READ MORE : अंध भरोसे का जादू, हजारों के बिकते हैं नींबू-मिर्च, देखें वीडियो
अचानक आया नदी में पानी : पिछले कुछ दिनों से पेण्ड्रा रोड व आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण अरपा नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है। रेत माफियाओं द्वारा लगातार नदी की खुदाई करने के कारण गड्ढे हो गया है। जिसके कारण नदी गहरा हो गया है।

Home / Bilaspur / नदी में नहाने गए दो भाई एक की डूबने से मौत, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो