scriptकेंद्रीय मंत्री उमा भारती का पार्टियों के गठबंधन पर प्रहार, कहा इस गठबंधन में हल्दी की जगह बांधा गया है जहर | Union Minister Uma Bharti in bilaspur | Patrika News
बिलासपुर

केंद्रीय मंत्री उमा भारती का पार्टियों के गठबंधन पर प्रहार, कहा इस गठबंधन में हल्दी की जगह बांधा गया है जहर

पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के मामले में कहा किसी के कहने से क्या होगा। जांच होगी तो सब सामने आ जाएगा। डॉक्टर रमन सिंह हमारे लिए गर्व और गौरव हैं।

बिलासपुरApr 17, 2019 / 06:15 pm

BRIJESH YADAV

Union Minister Uma Bharti in bilaspur

केंद्रीय मंत्री उमा भारती का पार्टियों के गठबंधन पर प्रहार, कहा इस गठबंधन में हल्दी की जगह बांधा गया है जहर

बिलासपुर. बुधवार रतनपुर में केंद्रीय मंत्री उमा भारती की चुनावी सभा का आयोजन किया गया। मौसम खराबी के चलते देरी से कार्यक्रम स्थल पहुंची उमा भारती ने छत्तीसगढ़ में राजनैतिक पार्टियों के गठबंधन पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन में हल्दी की जगह जहर बांधा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के खिलाफ चिटफ ंड मामले में कहा किसी के कहने से क्या होगा। जांच होगी तो सब सामने आ जाएगा। डॉक्टर रमन सिंह हमारे लिए गर्व और गौरव हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ की सभी सीटे जीतेंगे। उमा भारती कार्यक्रम में 34 मिनट तक धारा प्रवाह बोलतीं रहीं।
3 बजे आना था कि बिगड़ गया था मौसम
उमा भारती का कार्यक्रम शुरू होने से पहले मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया था। तेज हवाओं और पानी के कारण व्यवस्था भंग होने लगी। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोग बारिश से बचने के लिए यहां वहां भागने लगे।
कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही क्षेत्र में सरगर्मी तेज हो गई थी। धीरे.धीरे कार्यकर्ता और स्थानीय लोग कायक्रम स्थल पर पहुंचने लगे। लेकिन शाम 4 बजे तक उमा भारती कायक्रम स्थल पर नहीं पहुंची। करीब सवा 4 बजे वे कार्यक्रम स्थल पहुंची।

Home / Bilaspur / केंद्रीय मंत्री उमा भारती का पार्टियों के गठबंधन पर प्रहार, कहा इस गठबंधन में हल्दी की जगह बांधा गया है जहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो