बिलासपुर

हम लोकसभा ओवर कांफिडेंस में हारे, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ने किया स्वीकार

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकान ने प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में हम ओवर कांफिडेंस में थे।

बिलासपुरAug 04, 2019 / 01:22 pm

Saurabh Tiwari

पीसीसी चीफ के बंगले में 5 कोरोना पॉजिटिव मिले, मरकाम ने मिलने वालों से की टेस्ट कराने की अपील

बिलासपुर. प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकान ने प्रेस से बातचीत करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में हम ओवर कांफिडेंस में थे। ओवर कांफिडेंस की वजह से चुनाव हारे। मैं प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते इस बात को स्वीकार कर रहा हूं। अब नए सिरे से बूथ लेबल पर जाकर फिर से संगठन को मजबूत कर कांग्रेस को पुनस्र्थापित करना है। संगठन में फेरबदल का विचार हो रहा है। संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं को मौका मिलेगा। युवाओं और महिलाओं को महत्व दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष या सीएम के आगे पीछे घूमने वालों को नहीं फिल्ड में काम करने वाले मेहनतकश कार्यकर्ताओं को संगठन व पार्टी में मौका दिया जाएगा।
READ MORE – स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंघदेव ने दिए डॉक्टरों के वेतन वृद्धि के संकेत, होगा इस तरह का लाभ !

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा हम नगरीय निकाय ,नगर पंचायतों व ग्राम पंचायतों का चुनाव जीतेगें। इसकी तैयारी नए सिरे से की जा रही है। छग मे कांग्रेस के पक्ष में महौल बन रहा है। भूपेश बघेल की सरकार पूरे देश की ऐसी सरकार है नीतिगत निर्णय लेने में पूरे देश में अव्वल है। मरकाम ने कहा हम सरकार के उपर डिपेंड नहीं हंै हम नए सिरे से बूथ लेबल पर जाएंगे। बूथ लेबल पर काम करने वालों के टिकट दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद नीतिगत निर्णय लिया है कांग्रेस भी प्रदेश में सदस्यता अभियान चला रही है। भाजपा प्रोपोगंडा कर फैलाकर इस देश को बांटने का काम कर रही है। लोकसभा में भीतरघात को लेकर मरकाम ने कहा कि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी सम्भाल रहे थे उन्होने इस पर क्या निर्णय लिया है। इसकी जानकारी मुझे नहीं है।
READ MORE – धीरे धीरे पोल्ट्री फार्म से गायब हो गए 4 लाख के मुर्गे, जब सामने आई वजह तो संचालक ने पकड़ लिया सर

मोदी मॉडल का हश्र देखिए
भाजपा सरकार नोटबंदी की तरह शराब बंदी करना चाहती है। कांग्रेस ने तीन समितियां बनाई हंै। जिन राज्यों में शराब बंदी है बिहार, गुजरात का हमारी टीम अध्ययन करेगी। इसके बाद शराब बंदी करेगी। सरकार ने जो कहा है वह पूरा किया है। भूपेश बघेल की सरकार ने 36 वायदा किया था इसमें से आधे को पूरा कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जिस गुजरात में मोदी की सरकार है वहां का हश्र देखिए घर पहुंच सेवा में शराब मिल रही है। जिस गुजरात में मोदी मॉडल की बात करते हैं वहां 40 प्रतिशत से ज्यादा कुपोषण हैं। 13-14 साल से मुख्यमंत्री रहे हैं 6 साल से प्रधानमंत्री है इसके बाद अनेक फैक्ट्रियां बंद हो गई है।

Home / Bilaspur / हम लोकसभा ओवर कांफिडेंस में हारे, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ने किया स्वीकार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.