scriptWeather Alert: 2 दिनों में पूरे प्रदेश में छाएगा मानसून, मध्य छत्तीसगढ़ में अति बारिश की चेतावनी | Weather Alert: Heavy to very heavy rain warning in Chhattisgarh today | Patrika News
बिलासपुर

Weather Alert: 2 दिनों में पूरे प्रदेश में छाएगा मानसून, मध्य छत्तीसगढ़ में अति बारिश की चेतावनी

Weather Alert: मौसम विभाग ने आगामी 1-2 दिनों में पूरे प्रदेश भर में मानसून (Monsoon) के पहुंचने की संभावना जताई है। इस दौरान मध्य छत्तीसगढ़ में अति बारिश की चेतावनी (Heavy Rain Warning) मौसम विभाग ने दी है।

बिलासपुरJun 12, 2021 / 09:10 am

Ashish Gupta

heavy_rain_alert.jpg

Weather Alert: 2 दिनों में पूरे प्रदेश में छाएगा मानसून, मध्य छत्तीसगढ़ में अति बारिश की चेतावनी

बिलासपुर. मौसम विभाग ने आगामी 1-2 दिनों में पूरे प्रदेश भर में मानसून (Monsoon) के पहुंचने की संभावना जताई है। इस दौरान मध्य छत्तीसगढ़ में अति बारिश की चेतावनी (Heavy Rain Warning) मौसम विभाग ने दी है। वहीं गुरुवार को जिले के सिर्फ तखतपुर क्षेत्र में 13.4 मिमी बारिश हुई। वहीं शुक्रवार को देर शाम झामाझम बारिश से शहर तरबतर हो गया।

मौसम विज्ञानी एके दास के अनुसार 11 जून को मानसून की उत्तरी सीमा सूरत, नंदुरबार, रायसेन, दमोह, उमरिया, पेंड्रा रोड, बलांगीर, पूरी, कनिंग, कृष्णा नगर, मालदा तक पहुंच चुका था। दक्षिण पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) के और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थिति बन गई है। अगले 1-2 दिनों में प्रदेश में मानसून सभी जगह पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उड़ीसा और गंगेटिक पश्चिम बंगाल तट के ऊपर स्थित है। इसके साथ चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्य ट्रोपोस्फेरिक लेवल तक है।

यह भी पढ़ें: कोरोनाकाल में अवसाद और नींद नहीं आने की बढ़ी समस्या, अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये उपाय

इसके और प्रबल होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में उड़ीसा की ओर अगले 24 घंटे में आगे बढ़ने की संभावना है। एक द्रोणिका दक्षिण पंजाब से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, झारखंड होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। अभी अरब सागर से आने वाली पश्चिम हवा काफी प्रबल है जिससे प्रचुर मात्रा में नमी युक्त हवा आ रही है ।

आज बारिश और अति बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 12 जून को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना जताई है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी तथा एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा (Heavy to Very Heavy Rainfall Alert) होने की भी संभावना है। प्रदेश में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से मध्य छत्तीसगढ़ रहने की संभावना जताई गई है। जिसमें प्रदेश के कोरिया, जशपुर, पेण्ड्रारोड, मुंगेली, बिलासपुर, कवर्धा, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग,रायपुर और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा और वज्रपात होने की संभावना जताई गई।

यह भी पढ़ें: शरीर में आयरन की कमी पूरी करेंगे ये 5 प्राकृतिक घरेलू उपाय, चंद दिनों में दिखेगा फर्क

रात में तखतपुर और दूसरे दिन शाम को हुई पूरे जिले में बारिश
मौसम विभाग के पुर्वानुमान के तहत गुरुवार रात जिले के तखतपुर क्षेत्र में सिर्फ बारिश हुई। यहां 13.4 मिमी वर्षा हुई। जिले के अन्य क्षेत्र सूखे रहे। इसके साथ ही पड़ोसी जिले मुंगेली के मुंगेली, पथरिया और लोरमी क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम बाहरिश हुई। शुक्रवार शाम मौसम में बदलवा हुआ। तेज हवाओं के साथ करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई और पूरा शहर तरबतर हो गया। शुक्रवार को बिलासपुर जिला प्रदेश के अन्य शहरों की अपेक्षा सबसे अधिक गर्म रहा । शहर का तापमान अधिकतम 32.2 और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Home / Bilaspur / Weather Alert: 2 दिनों में पूरे प्रदेश में छाएगा मानसून, मध्य छत्तीसगढ़ में अति बारिश की चेतावनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो