scriptदहेज में बाइक नहीं लाने पर पत्नी को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार | Wife burnt alive on not taking bike in dowry | Patrika News
बिलासपुर

दहेज में बाइक नहीं लाने पर पत्नी को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट के अदेश पर जेल भ्भेज दिया है।

बिलासपुरNov 10, 2018 / 01:37 pm

Amil Shrivas

crime

दहेज में बाइक नहीं लाने पर पत्नी को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर. मल्हार चौकी अंतर्गत ग्राम चकरबेढ़हा में दहेज में बाइक नहीं लाने पर पति ने पत्नी पर मिट्टी तेल डालकर जिंदा जला कर मारने की कोशिश की। गंभीर हालत में महिला अस्पताल में भर्ती है। आरोपी पति के ख्खिलाफ अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मल्हार चौकी प्रभारी एएसआई अवधेश सिंह के अनुसार जांजगीर-चांपा के मुलमुला अंतर्गत ग्राम बुटवा भांवर निवासी नेहा धृतलहरे ( 26) का विवाह सन 2016 में मल्हार अंतर्गत ग्राम चकरबेढ़हा निवासी प्रेमसागर पिता दिलहरण धृतलहरे से हुआ था।
दहेज में बाइक नहीं लाने पर उसे पति प्रताडि़त करता था। 2 नवंबर को शाम 6बजे उसने पत्नी से दहेज में बाइक नहीं लाने की बात पर विवाद किया और मिट्टी तेल डालकर जिंदा जला कर मारने की कोशिश की। नेहा ने पानी डालकर आग बुझाई। ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी मस्तूरी भ्भेजा। वहां से उसे वैशाली नगर चौक स्थित बर्न एण्ड ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। नेहा के परिजन देवानंद ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने नेहा का बयान दर्ज किया। उसने पति पर आग लगाकर जान से मारने का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के ख्खिलाफ धारा 498, 307 के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट के अदेश पर जेल भ्भेज दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो