scriptकरवा चौथ के दिन एक सुहागिन के साथ ऐसी बर्बरता, पहले पति ने छोड़ा फिर प्रेमी ने कर दी नृशंस हत्या | Woman murder on karwa chauth night | Patrika News
बिलासपुर

करवा चौथ के दिन एक सुहागिन के साथ ऐसी बर्बरता, पहले पति ने छोड़ा फिर प्रेमी ने कर दी नृशंस हत्या

महिला पर ऐसे जुल्म ढाए गए कि सुनने वालों की रूह कांप गई

बिलासपुरOct 18, 2019 / 01:32 pm

Murari Soni

करवा चौथ के दिन एक सुहागिन के साथ ऐसी बर्बरता, पहले पति ने छोड़ा फिर प्रेमी ने कर दी नृशंस हत्या

करवा चौथ के दिन एक सुहागिन के साथ ऐसी बर्बरता, पहले पति ने छोड़ा फिर प्रेमी ने कर दी नृशंस हत्या

बिलासपुर. सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सोठी में करवा चौथ के दिन जब महिलाएं अपने पति की पूजा कर उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहीं थी तभी चांद के उजाले में एक सुहागिन की नृशंस हत्या की गई। महिला पर ऐसे जुल्म ढाए गए कि सुनने वालों की रूह कांप गई।
40 वर्षीय मृतक महिला अनंत कुंअर के पति गणेश ने उसे कुछ वर्ष पूर्व ही छोड़ दिया था और दूसरी शादी कर ली थी। महिला को गांव के ही किराना दुकान चलाने वाले प्रेमी सुनील शर्मा से सहारा तो मिला लेकिन वो भी महिला पर शक की निगाहें रखता था। बीती रात करवा चौथ के दिन प्रेमी सुनील शर्मा महिला के घर पहुंचा और चरित्र शंका पर उसने महिला पर हमला कर दिया। सुनील ने गैस के लाइटर से प्रहार किया। शरीर पर कई जगह घाव हो गए और महिला लहुलुहान हो गई। प्रेमी से मिले जख्मों के बाद महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सुनील शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो