script10 साल बाद ससुराल पहुंची बीमार पत्नी तो दूसरे दिन घर के बाहर जली-भुंजी मिला महिला की लाश | Woman's death in suspicious circumstances | Patrika News
बिलासपुर

10 साल बाद ससुराल पहुंची बीमार पत्नी तो दूसरे दिन घर के बाहर जली-भुंजी मिला महिला की लाश

जांच के बाद पुलिस ने सास-ससुर, पति के खिलाफ मामला दर्ज किया। शादी के बाद से पूर्णिमा बीमारी रहने लगी थी।

बिलासपुरMay 14, 2019 / 01:20 pm

Murari Soni

Woman's death in suspicious circumstances

10 साल बाद ससुराल पहुंची बीमार पत्नी तो दूसरे दिन घर के बाहर जली-भुंजी मिला महिला की लाश

.नव विवाहिता की झुलसी मिली लाश

बिलासपुर पत्रिका. बिल्हा थानांतर्गत राम सप्ताह चौक के पास रहने वाली महिला की 3 अप्रैल को जल कर हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति,सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। बिल्हा पुलिस के अनुसार जांजीगर-चांपा जिला अंतर्गत अकलतरा निवासी पूर्र्णिमा यादव (28) का विवाह बिल्हा वार्ड क्रमांक-6 निवासी रोहित यादव से हुआ था।
शादी के बाद से पूर्णिमा बीमारी रहने लगी थी। वह लगातार दवाइयों का सेवन कर रही थी। पिछले 10 महीने से वह मायके में रह रही थी। मार्च में वह मायके से ससुराल आई थी। 3 अप्रैल को रात करीब 9 बजे उसकी लाश बाथरूम में जली हुई मिली थी।
सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया था। मृतका की मां सुनंदा बाई पति जय सिंह यादव और बड़ी बहन सत्यवती यादव पति दिनेश निवासी दर्री कोरबा का बयान दर्ज किया गया। दोनों ने पूर्णिमा के पति रोहित, सास रेखा बाई यादव व ससुर जुगरू यादव पर पूर्णिमा को जला कर मारने का आरोप लगाया। बयान व जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 304( बी) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Home / Bilaspur / 10 साल बाद ससुराल पहुंची बीमार पत्नी तो दूसरे दिन घर के बाहर जली-भुंजी मिला महिला की लाश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो