scriptअस्पताल लेजाते समय डॉयल 112 वाहन में महिला का हुआ प्रसव, दिया स्वस्थ नवजात शिशु को जन्म | Woman's delivery in vehicle | Patrika News
बिलासपुर

अस्पताल लेजाते समय डॉयल 112 वाहन में महिला का हुआ प्रसव, दिया स्वस्थ नवजात शिशु को जन्म

कोटा थानांतर्गत ग्राम लोकबंद में रहने वाली गर्भवती महिला को अस्पताल लेजाने की सूचना पर डॉयल 112 से पुलिस कर्मी गांव पहुंचे।

बिलासपुरJan 27, 2020 / 12:03 pm

Murari Soni

अस्पताल लेजाते समय डॉयल 112 वाहन में महिला का हुआ प्रसव, दिया स्वस्थ नवजात शिशु को जन्म

अस्पताल लेजाते समय डॉयल 112 वाहन में महिला का हुआ प्रसव, दिया स्वस्थ नवजात शिशु को जन्म

बिलासपुर. कोटा थानांतर्गत ग्राम लोकबंद में रहने वाली गर्भवती महिला को अस्पताल लेजाने की सूचना पर डॉयल 112 से पुलिस कर्मी गांव पहुंचे। अस्पताल लेजाते समय महिला ने वाहन में ही नवजात शिशु को जन्म दे दिया। जच्चा और बच्चा दोनों को पुलिस कर्मियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।
एएसपी संजय धु्रव ने बताया कि ग्राम लोकबंद निवासी तीज राम डाहिरे ने डॉयल 112 में शुक्रवार रात करीब 10 बजे सूचना दी कि उसकी पत्नपी अमरिका बाई डाहिरे (36 ) गर्भवती हैं और उसे प्रसव पीड़ा हो रही है। गांव से कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तक जाने के लिए उनके पास साधन नहीं है। सूचना मिलने पर 112 से पुलिस कर्मी गांव पहुंचे और अमरिका बाई को डॉयल 112 से कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेजाने लगे। करीब पौने 11 बजे कोटा स्थित नाका चौक के पास पहुंचने पर महिला ने एक शिशु को जन्म दिया। पुलिस कर्मियों ने जच्च और बच्चा दोनों को उपचार के लिए कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया।

Home / Bilaspur / अस्पताल लेजाते समय डॉयल 112 वाहन में महिला का हुआ प्रसव, दिया स्वस्थ नवजात शिशु को जन्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो