scriptशादी के रंगीन सपने दिखाकर लड़की का शारीरिक शोषण करता रहा युवक, जब गर्भवती हुई लड़की तो मुकर गया | Youth continues rape with girl | Patrika News
बिलासपुर

शादी के रंगीन सपने दिखाकर लड़की का शारीरिक शोषण करता रहा युवक, जब गर्भवती हुई लड़की तो मुकर गया

rape with girl: सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

बिलासपुरFeb 27, 2020 / 12:19 pm

Murari Soni

Rape

प्रतीकात्मक फोटो

बिलासपुर. सरकंडा थाना क्षेत्र के 1 गांव में रहने वाली 19 वर्षीय विवाहित प्रेमिका का शादी का झांसा देकर युवक ने 7 महीने तक दैहिक शोषण किया। गर्भवती होने पर आरोपी शादी से मुकर गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
सरकंडा पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 19 वर्षीय युवती का राहुल पिता तिहारू राम यादव से पिछले 2 वर्षों से प्रेम प्रसंग था। परिजनों ने अगस्त 2019 में युवती का विवाह कर दिया। शादी के बाद ससुराल जाने पर राहुल ने युवती को मोबाइल पर कॉल कर शादी होने के बाद भी शादी करने की बात कही।
युवती उसकी बातों में आ गई और ससुराल से वापस मायके में आकर रहने लगी। राहुल ने युवती को शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण करने लगा। गर्भ ठहरने के बाद भी राहुल युवती को शादी का झांसा देता रहा। 6 महीने की गर्भवती होने पर युवती ने शादी की बात कही,तो आरोपी मुकर गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो