
दिल ही नहीं, दिमाग के लिए भी घातक है ज्यादा लम्बी ड्राइविंग
अमरीका के लीसेस्टर यूनिवर्सिटी के रिसर्चर ने शोध में पाया कि ऐसे लोग जो रोज 2-3 घंटे से ज्यादा ड्राइविंग ( Driving ) करते हैं उनका दिमाग ज्यादा सक्रिय नहीं रहता और असर उनकी याददाश्त पर होता है। उनमें दिल-दिमाग से जुड़े रोगों की आशंका बढ़ जाती है। शोध में 37-73 के बीच की उम्र के 5 लाख लोगों पर 5 साल तक शोध हुआ। इस दौरान उनकी इंटेलिजेंस व याददाश्त पर कई टैस्ट हुए।
यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ लेस्टर के मेडिकल एपिडीमिऑलजिस्ट विशेषज्ञ का कहना है कि हम जानते हैं कि हर दिन 2-3 घंटे लगातार ड्राइविंग ( long Driving ) करना आपके दिल के लिए खतरनाक है। लेकिन इस रिसर्च में खुलासा हुआ है कि यह न सिर्फ आपके हृदय के लिए बल्कि ब्रेन के लिए भी खतरनाक है। ऐसा इसलिए क्योंकि ड्राइव करने के दौरान आपका ब्रेन कम ऐक्टिव रहता है।
एक्सपर्ट राय
कुछ दिन व महीने ड्राइविंग के दौरान व्यक्ति का ध्यान आसपास चल रही गाड़ियाें व गियर बदलने पर होता है। लेकिन लगातार ड्राइविंग से दिमाग में कई बातें चलने के कारण बीपी बढ़ सकता है जिससे ब्रेन व हार्ट अटैक की आशंका अधिक रहती है।
Published on:
06 Sept 2019 01:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉडी एंड सॉल
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
