scriptम्यूजिक से याददाश्त संबंधी जीन होता है एक्टिव | Music may activates memory genes | Patrika News
बॉडी एंड सॉल

म्यूजिक से याददाश्त संबंधी जीन होता है एक्टिव

धुन बजाने से इंसान के मस्तिष्क में संरचनात्मक होता है और यह परोक्ष ज्ञान में भी वृद्धि करता है

Mar 29, 2015 / 11:31 am

दिव्या सिंघल

लंदन। पेशेवर संगीतज्ञों के धुन बजाने से सीखने और याददाश्त को संचालित करने वाले जीन के क्रियाकलाप में वृद्धि हो सकती है। यह जानकारी एक नए अध्ययन से सामने आई है।

यूनिवर्सिटी ऑफ हेलेसिंकी की मुख्य शोधार्थी इरमा जर्वेला ने कहा कि अध्ययन ने संगीत के बोध, विकास और संगीत थेरेपी के सूक्ष्मतम अध्ययन का मूल्यवान आधार उपलब्ध कराया है। धुन बजाने से इंसान के मस्तिष्क में संरचनात्मक और क्रियात्मक बदलाव होता है और यह परोक्ष ज्ञान में भी वृद्धि करता है। संगीत से जुड़ी सूक्ष्म प्रक्रिया पर अब तक हालांकि ध्यान नहीं दिया गया है।

शोधकर्ताओं ने पेशेवर ऑर्केस्ट्रा टैपिओला सिनफोनिटा और संगीत विश्वविद्यालय सिबेलियस-एकेडमी के पेशेवर संगीतज्ञों के जीन पर संगीत प्रस्तुति के प्रभाव का अध्ययन किया। इस अध्ययन से यह बात सामने आई कि धुन बजाने से सीखने तथा याद करने संबंधी जीन की गतिविधियों में वृद्धि होती है।

Home / Health / Body & Soul / म्यूजिक से याददाश्त संबंधी जीन होता है एक्टिव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो