12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों को हो रही हृदय रोग की समस्या

ऐसे मरीज सामने आ रहे हैं जिनको कोरोना संक्रमण ठीक होने के बाद दिल से जुड़ी समस्याएं आ रही हैं । कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके कुछ मरीजों के दिल का दौरा भी पड़ा है। 10 में एक व्यक्ति को हो रही हृदय से जुड़ी समस्याएं ।

2 min read
Google source verification
कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों को हो रही हृदय रोग की समस्या

कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों को हो रही हृदय रोग की समस्या

नई दिल्ली । कोरोना coronavirus से संक्रमित लोगों के लिए इस बीमारी से लड़ाई का अंत रिकवरी के बाद भी शायद नहीं हो रहा है। सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, युवाओं सहित कई लोगों में कोरोना से रिकवरी के बाद हृदय संबंधी समस्याएं heart problem देखी जा रही हैं । डॉक्टरों के अनुसार, अस्पतालों में ऐसे युवाओं की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है, जो संक्रमण से ठीक होने के बाद कार्डियक मुद्दों की वजह से आ रहे हैं। इनमें सबसे आम घबराहट, या हृदय गति का बढ़ना है, वहीं कुछ मामलों में कार्डियक अरेस्ट या दिल का दौरा भी देखा गया है।

यह भी पढ़ें -

आयुर्वेदिक एंटीऑक्सीडेंट दवा रोकेगी कोरोना और डायबिटीज दोनों को, रिसर्च में हुआ खुलासा

रक्त के धक्के जमने की समस्या -
कोविड-19 की सबसे खतरनाक समस्याएं फेफड़ों पर असर और सांस लेने में समस्या जैसे लक्षण हैं, लेकिन अब ऐसा समझा जा रहा है कि वायरस से हृदय पर भी गहरा असर पड़ रहा है। यह मौजूदा हृदय रोगों से ग्रसित रोगियों के लिए एक गंभीर खतरा है । संक्रमण के कारण हृदय में रक्त के थक्के बन सकते हैं और कई मामलों में यह हृदय में सूजन भी पैदा कर सकता है। हाल ही में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में 31 वर्षीय एक व्यक्ति का इलाज किया गया, जिसे संक्रमण से उबरने के बाद दिल का दौरा पड़ा। मरीज का हृदय संबंधी बीमारियों का कोई पूर्व इतिहास नहीं था और वह बिल्कुल स्वस्थ था।

14 नहीं 28 दिनों तक जिंदा रह सकता है कोरोना वायरस, मोबाइल स्क्रीन से भी फैलता है

10 में एक व्यक्ति को हो रही हृदय से जुड़ी समस्याएं -
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर सुदीप मिश्रा ने कहा, "कोविड से उबरने के बाद युवा, सहित कई लोग सभी प्रकार के कार्डियक समस्याओं के साथ अस्पताल वापस आ रहे हैं। वायरस सूजन प्रक्रिया को बढ़ाता है। यहां तक कि यदि वायरस से संक्रमित रोगी की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद भी सूजन रहती है।" उन्होंने बताया, "इससे हृदय की मांसपेशियां कमजोर होती है और रोगी हृदयाघात की समस्या का सामना कर सकते हैं। यह वेसेल्स की सूजन को भी बढ़ाता है और थक्के के गठन को बढ़ाता है। अस्पताल में हर 10 में से एक व्यक्ति हृदय संबंधी समस्याओं के साथ वापस आ रहे हैं। "डॉक्टरों का सुझाव है कि जो लोग कोविड-19 से उबर चुके हैं, उन्हें अपनी इकोकार्डियोग्राफी जरूर करवानी चाहिए। कोविड-19 संक्रमण के दौरान, ध्यान सिर्फ फेफड़ों पर रहता है। बाद में लोगों को पता चलता है कि उन्हें हृदय की समस्याएं भी थीं, जिसे पहले पूरी तरह से नजरअंदाज किया जाता है।"