scriptलंबी दूरी तय कर घर पहुंचा, यहां पत्नी से हो गया विवाद, फंदे पर झूला आदिवासी युवक | A Tribal Youth Committed Suicide In Simdega Jharkhand | Patrika News
बोकारो

लंबी दूरी तय कर घर पहुंचा, यहां पत्नी से हो गया विवाद, फंदे पर झूला आदिवासी युवक

एहतियात के तौर पर वह होम क्वारंटाइन हुआ था (A Tribal Youth Committed Suicide In Simdega Jharkhand) (Jharkhand News) (Bokaro News) (Simdega News)…
 

बोकारोJun 11, 2020 / 08:58 pm

Prateek

लंबी दूरी तय कर घर पहुंचा, यहां पत्नी से हो गया विवाद, फंदे पर झूला आदिवासी युवक

लंबी दूरी तय कर घर पहुंचा, यहां पत्नी से हो गया विवाद, फंदे पर झूला आदिवासी युवक

सिमडेगा,बोकारो: झारखंड में पारिवारिक विवाद ने पति—पत्नी के विवाद ने फिर एक व्यक्ति की जान ले ली। मृतक थोड़े दिन पहले ही केरल से लौटे कर आया था। इस कारण प्रशासन ने उसे होम—क्वारंटाइन होने का कहा था। इसी बीच उसका किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया।

यह भी पढ़ें

बड़ी मुश्किल से पहुंचे थे घर, इस वजह से शुरू हुआ मजदूरों का रिवर्स माइग्रेशन

यह घटना झारखंड के सिमडेगा जिले से सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के बरटोली गांव में निवासी आदिवासी युवक 30 वर्षीय महावीर बैगा 2 जून को केरल से वापस लौटा था। एहतियात के तौर पर वह होम क्वारंटाइन हुआ था।


यह भी पढ़ें

जब फर्श पर अचानक उभर आए भोलेनाथ!…भक्तों को दिखा चमत्कार

परिजनों से मिली जानकारी अनुसार महावीर बैगा बुधवार रात को बाहर से घर आया। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था। इसके बाद उसका पत्नी से कुछ विवाद हुआ। पत्नी ने आरोप लगाया है कि महावीर ने गला दबाकर उसे मारने की कोशिश की। किसी तरह से उसने अपनी जान बचाई। गुरुवार सुबह महावीर का शव घर के पीछे पेड़ पर लटका मिला।

कोरोना की वजह से 80 फीसदी लोगों की आय में हुई कटौती, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो