scriptराज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दी शहीद शशिकांत को श्रद्धांजलि | Governor Draupadi Murmu tribute to martyrs Shashi Kant | Patrika News
बोकारो

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दी शहीद शशिकांत को श्रद्धांजलि

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के शहीद जवान शशिकांत पांडे को नामकुम कैंप में श्रद्धांजलि दी…

बोकारोDec 20, 2016 / 07:29 pm

श्रीबाबू गुप्ता

draupadi Murmu

draupadi Murmu

बोकारो। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को झारखंड के शहीद जवान शशिकांत पांडे को नामकुम कैंप में श्रद्धांजलि दी। एयरपोर्ट पर आर्मी के अधिकारी, झरिया के सीओ केदारसिंह और नेशनल युवा शक्ति के सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी थी। इसके बाद जवान के पार्थिव शरीर को नामकुम के आर्मी कैंप में रखा गया था।

राज्यपाल ने कहा कि राज्य के कई जवान सीमा पर शहीद हुए है। केंद्र सरकार को इस मामले में ठोस नीति बनाने की जरूरत है। जिससे सीमा पर आय-दिन होने वाली ऐसी घटना को रोका जा सके। हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी।

इसके बाद जवान के पार्थिव शरीर को लेकर सेना का वाहन धनबाद के जोड़ा पोखर थाना के जियलगोरा पोस्ट ऑफिस के समीप घर के लिए रवाना हो गया। सेना के अधिकारियों के अनुसार दामोदर नदी के मोहलबनी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

रामगढ़ से सिख रेजीमेंट के पांच दर्जन जवान जोड़ापोखर पंहुच गए हैं। गौरतलब है कि शानिवार को कश्मीर के पंपोर में सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में तीन जवान शहिद हो गए थे। जिसमें झारखंड के शशिकांत पांडे भी शामिल थे। घटना के बाद जवान का पार्थिव शरीर रविवार को देर रात इंडिगो की फ्लाइट से रांची एयरपोर्ट पंहुचा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो