scriptश्रीदेवी के निधन पर जैकलीन के हंसने आैर जेल में सलमान का ठाठ से बैठने से लेकर, इस साल ये 10 तस्वीरें हुई वायरल | 2018 Viral Photos Most Viral Pictures of bollywood 2018 Flashback 2018 | Patrika News
बॉलीवुड

श्रीदेवी के निधन पर जैकलीन के हंसने आैर जेल में सलमान का ठाठ से बैठने से लेकर, इस साल ये 10 तस्वीरें हुई वायरल

हाल ही में स्पोर्ट्स डे पर तैमूर की एक और फोटो खूब वायरल हुई।

मुंबईDec 26, 2018 / 02:58 pm

Preeti Khushwaha

ranveer singh deepika padukone priya prakash

ranveer singh deepika padukone priya prakash

साल 2018 को जाने में अब महज कुछ ही दिन बाकी है। इस साल ने जहां बॉलीवुड को कई खुशियां दी हैं। वहीं कई ऐसी घटनाएं भी हुईं जिन्होंने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया। वहीं इस साल की कई लम्हों के तस्वीर के रूप में आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं। तो आएइ एक नजर डालते हैं इस साल की सबसे ज्यादा वायरल हुई फोटोज पर…

priya prakash varrier

1- इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर। प्रिया का आंख मारने वाले वीडियो ने उन्हें रातों रात इंटरनेट संसेशन बना दिया। उसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में हैं।

Taimur ali khan

2- साल 2018 में तैमूर की क्यूटनेस ने सभी का दिल जीता। आए दिन तैमूर की फोटोज वायरल होती रहती है। यही नहीं उन्होंने पॉपुलेरिटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बराबर की टक्कर दी। बात दें कि तैमूर के नाम से एक टॉय भी लोगों के बीच चर्चा में रहा।

Jacqueline Fernandez
IMAGE CREDIT:

3- इस साल के शुरुआत में ही श्रीदेवी के निधन से सारा देश शोक में डूबा रहा। इसी बीच, श्रीदेवी की शोक सभा के दौरान एक्ट्रेस जैकलीन फर्नेंडिस की ये तस्वीर सामने आई जिसमें वे हंसते हुए नजर आईं। इसपर उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ा।

aishwarya rai bachchan with aaradhya

4- ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या की एक फोटो वायरल हुई जिसमें ऐश बेटी को लिप लॉक किस करती नजर आ रही हैं। इस फोटो में दोनों बेहद क्यूट नजर आ रहे थे।

salman khan

5- सलमान खान के लिए साल काफी 2018 सस्पेंस से भरा रहा। काला हिरण मामले में दोषी साबित होने के बाद सलमान खान को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मौके पर एक फोटो ऐसी भी वायरल हुई जहां वे थाने में पुलिस वाले के सामने बेहद कूल अंदाज में बैठे नजर आए।

kareena kapoor

6- इसी साल करीना कपूर की फिल्म ‘वीरे दि वेडिंग’ रिलीज हुई। उनकी ये फिल्म फेमेनिस्म के कॉन्सेप्ट पर आधारित थी। वहीं वह पहली बार देश के गंभीर मुद्दों को लेकर भी अपने विचार साझा करती नजर आईं। इस मौके पर उन्होंने एक फोटो डाली जिसमें वे अपने हाथ में एक कागज पर कुछ उपदेश लिख कर दिखाती हुई नजर आईं। इस पर उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा।

jhanvi kapoor with family

7- श्रीदेवी के निधन के कुछ ही दिनों बाद ही उनकी बेटी जाह्नवी कपूर का जन्मदिन था। जाह्नवी को मां की कमी महसूस न हो इसके लिए उनकी फैमिली ने मिलकर उनका बर्थडे मनाया। फैमिली के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। वहीं इसकी वजह से उन्हें ट्रोल भी किया गया।

kareena kapoor taimur

8- हाल ही में स्पोर्ट्स डे पर तैमूर की एक और फोटो खूब वायरल हुई। इस तस्वीर में वह अपनी मां करीना के साथ खेल के मैदान में नजर आ रहे हैं। उन्होंने स्कूल के एनुअल स्पोर्ट्स डे में भी पार्टीसिपेट किया और प्राइज भी जीता। इस दौरान मां करीना कपूर उन्हें चीयर करती हुई नजर आईं।

taimur with karan johar kids

9-वहीं तैमूर की एक और फोटो भी चर्चा में रही। इसमें स्टार सेलेब्स एक ही फ्रेम में नजर आए। तैमूर के साथ करण जौहर के दोनों बच्चे यश और रूही भी नजर आए।

ranveer singh deepika padukone

10- हाल ही में दीपिका और रणवीर शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने शादी के बाद तीन रिसेप्शन दिए। वहीं रणवीर की बहन ने भी अपने भाई और भाई के लिए पार्टी रखी। इस दौरान रणवीर खिलजी के लुक में नजर। उनकी ये तस्वीर खूब चर्चा में रही।

Home / Entertainment / Bollywood / श्रीदेवी के निधन पर जैकलीन के हंसने आैर जेल में सलमान का ठाठ से बैठने से लेकर, इस साल ये 10 तस्वीरें हुई वायरल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो