धूम -3
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से फेमस आमिर खान ने फिल्म ‘धूम-3’ में विलेन का किरदार निभाया है। उन्होंने फिल्म में एक या दो नहीं पूरे चार बार बैंक लूटे और फिर बैंक को कर्ज में चले जाने के कारण बंद होना पड़ा।
सैफ अली खान
अभिनेता सैफ अली खान ने फिल्म ‘ओंकारा’ में लंगड़ा त्यागी का किरदार निभाया था। सैफ के लंगड़ा त्यागी किरदार को आज भी लोग याद करते हैं। उन्होंने फिल्म ‘कुर्बान’ में विलेन का किरदार निभाया। इसके बाद भी सैफ कई बार निगेटिव किरदार निभाते नजर आए।
शाहरूख खान
किंग आफ रोमांस शाहरूख खान ने फिल्म ‘डर’ विलेन का किरदार निभाया था। उस फिल्म के शाहरूख का कककक.. किरण भी याद होगा। आज भी शाहरूख द्वारा निभाया गया वह रोल रूह कंपा देता है। फिल्म ‘डर’, ‘अंजाम’, ‘रईस’, ‘बाजीगर’, ‘डॉन’, ‘डॉन 2’ में शाहरुख ने विलेन का रोल निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थी।