बॉलीवुड

रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका हैं करोड़ों रुपयों की मालकिन,कई फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम

‘रामायण’ ( Ramayana ) की सीता दीपिका चखलिया ( Deepika Chikhalia) फिर से आई चर्चाओं में
करोड़ों रुपयों की संपत्ति की मालकिन हैं दीपिका

 

नई दिल्लीApr 07, 2020 / 05:28 pm

Shweta Dhobhal

करोड़ो की मालकिन हैं दीपिका चखलिया

नई दिल्ली। लॉकडाउन के चलते दर्शकों के लिए दूरदर्शन पर फिर से ‘रामायण’ धारावाहिक का टेलिकास्ट किया जा रहा है। जिसके चलते धारावाहिक के सभी पात्रों के बारें में लोग जानना चाहते हैं कि इन दिनों सभी कहां, कैसे दिखते हैं और उनका लाइफस्टाइल क्या है। रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ( Deepika Chikhalia ) भी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। आज हम आपको बताएंगे कि सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका आखिर कितनी संपत्ति की मालकिन हैं।

 

धारावाहिक ‘रामायण’ के साथ-साथ दीपिका ने कई टीवी शोज भी किए हैं। दर्शकों को भी उन्हें टीवी पर देखना अच्छा लगता था। जानकारी के अनुसार दीपिका की कुल 3 मिलियन डॉलर यानी की 21 करोड़ रुपयों की संपत्ति की मालकिन हैं। उनका मुंबई में अपना घर भी है। रामायण से उन्हें जितना फेम मिला उतनी ही उन्हें शोहरत भी मिली। शो रामायण में आने से पहले ही दीपिका काफी फेमस थी। उन्होंने बॉलिवुड सहित कन्नड़ फिल्मों में भी अपना जादू चलाया। गुज़रें जमाने में दीपिका राजेश खन्ना ( Rajesh Khanna ) संग भी काम कर चुकी हैं।

 

Deepika Chikhalia

बता दें 54 साल की एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया का जन्म 29 अप्रैल 1965 को महाराष्ट्र में हुआ था। उनकी पहली फिल्म ‘चीख’ ( Chikh) थी। जिससे उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। फिर उन्होनें टीवी शो घर संसार, घर का चिराग और बाला जैसे कई सुपरहिट धारावाहिकों में भी काम किया। लेकिन शो ‘रामायण’ ने दीपिका के करियर को अलग ही मुकाम पर पहुंच दिया। ऐसा कहा है कि जब दीपिका को असली में लोग उन्हें सीता के रूप में पूजने लगे। यही नहीं जब भी दीपिका किसी से मिलती थीं, तो बच्चे,जवान, और बुर्जुग तक उनके पैर छुआ करते थे।

 

Home / Entertainment / Bollywood / रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका हैं करोड़ों रुपयों की मालकिन,कई फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.