11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धारावाहिक ‘रामायण’ से सीन काटे जाने से भड़क उठे दर्शक, ट्वीट कर कहा- ‘दे रहे हैं अधूरा ज्ञान’

लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन पर 'रामायण' ( Ramayana ) का हुआ फिर से प्रसारण धारावाहिक में सीन काटने से परेशान हैं दर्शक सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा-'दे रहे हैं अधूरा ज्ञान'
less than 1 minute read
Google source verification
धारावाहिक 'रामायण' से काटे जा रहे हैं सीन्स

धारावाहिक 'रामायण' से काटे जा रहे हैं सीन्स

नई दिल्ली। देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन के चलते दूरदर्शन पर रामानंद सागर ( Ramanand Sagar ) की 'रामायण' ( Ramayana ) का फिर से प्रसारण जारी कर दिया गया है। 'रामायण' के प्रसारण से सभी लोग काफी खुश भी हैं। जैसे ही शो फिर से टीवी पर शुरू हुआ शो ने टीआरपी के सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले। 2015 के बाद के ये धारावाहिक टॉप पर आ गया। दर्शकों ने रामायण को भरपूर प्यार दिया। लेकिन इस बीच अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि रामायण धारावाहिक में से कई सीन काटे जा रहे हैं। शो से सीन काटे जाने पर दर्शक काफी नाराज़ हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने गुस्सा जाहिर करते हुए कई पोस्ट अपडेट की।

दर्शकों के मुताबिक सोमवार को एपिसोड में प्रसंग था कि 'प्रभु राम के कहने पर सुग्रीव अपने भाई बाली को युद्ध के लिए ललकारते हैं। जिसके दूसरे सीन में भगवान राम छिपकर बाण चलाते हैं और बाली का वध कर देते हैं। रामायण के हिसाब से इसके बाद बाली की पत्नी तारा और अंगद का संवाद सीन है। जिसे पूरी तरह से काट दिया गया है।' दर्शकों की नाराजगी को देखते हुए मंगलवार की सुबह नौ बजे फिर से इसी एपिसोड का टेलिकास्ट हुआ और पूरे सीन्स के साथ एपिसोड को दिखाया गया।

बता दें रामायण को अधूरा दिखाने पर दर्शक काफी गुस्सा है उनका कहना है कि दूरदर्शन द्वार दिखाई जा रही रामायण में सीन कटने से अधूरा ही ज्ञान प्राप्त हो रहा है। लोगों ने मीम्स बनाकर अपना गुस्सा दिखाया। शो पर बनाए जाने फनी सीन काटे जाने से भड़के लोग फनी मीम्स बना रहे हैं। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। कई लोगों ने ये भी कहा की ***** बनाया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग