scriptसाउथ-बॉलीवुड स्टार्स के साथ जाह्नवी कपूर की जोड़ी, 6 बड़ी फिल्में, बॉक्स ऑफिस जाएगा हिल | Actress Janhvi Kapoor Upcoming Movies Devara and all | Patrika News
बॉलीवुड

साउथ-बॉलीवुड स्टार्स के साथ जाह्नवी कपूर की जोड़ी, 6 बड़ी फिल्में, बॉक्स ऑफिस जाएगा हिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इस साल एक नहीं 6-6 फिल्में लेकर आ रही हैं। इनमें वो बॉलीवुड ही नहीं साउथ के स्टार्स के साथ भी अपनी जोड़ी बनाती दिखेंगी।

मुंबईFeb 11, 2024 / 06:35 pm

Jaiprakash Gupta

janhvi_kapoor_upcoming_movies.jpg

जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्में

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। उनकी आने वाली फिल्मों का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से करते हैं। जाह्नवी कपूर आखिरी बार फिल्म ‘बवाल’ में दिखाई दी थीं। इमसें उनके अपोजिट वरुण धवन थे।
वो इस साल एक नहीं 6-6 फिल्में लेकर आ रही हैं। इनमें वो बॉलीवुड ही नहीं साउथ के स्टार्स के साथ भी अपनी जोड़ी बनाती दिखेंगी। इन फिल्मों के बारे में जान आप भी कह उठेंगे कि अगली लेडी स्टार जाह्नवी कपूर ही हैं। चलिए इसी बात पर जानते हैं उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में…
1. मिस्टर एंड मिसेज माही
ये फिल्म फेमस क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ पर आधारित होगी। ये इस साल अप्रैल में रिलीज हो सकती है।
2. देवरा
साउथ इंडियन स्टार जुनियर एनटीआर के साथ इस मूवी में दिखेंगी जाह्नवी कपूर। इस मूवी की रिलीज डेट 5 अप्रैल बताई जा रही है।
3. उलझ
इस मूवी में बॉलीवुड स्टार गुलशन देवैया के साथ उनकी जोड़ी पहली बार पर्दे पर दिखेगी। ये इसी साल आ सकती है।
4. आरसी 16
साउथ के सुपरस्टार राम चरण तेजा के साथ भी जाह्नवी कपूर की फिल्म आ रही है। इसका नाम तय नहीं है। फिलहाल इसे RC16 कहा जा रहा है।
5. वरुण धवन के साथ एक फिल्म
जाह्नवी कपूर वरुण धवन के साथ भी एक फिल्म कर रही हैं। कहा जा रहा है कि ये बद्री की दुल्हनिया का ही पार्ट होगी।
6. सूर्या के साथ एक मूवी
सुपरस्टार सूर्या के साथ भी जाह्नवी कपूर की जोड़ी आने वाले समय में दिखाई देगी। इसका नाम तय नहीं है पर कहीं-कहीं इसे ‘कर्ण’ कहा जा रहा है।
यह भी पढ़ें

करिश्मा कपूर की बेटी है बड़ी ग्लैमरस, लेटेस्ट तस्वीर देख लोग बोले-’बेबो-लोलो फेल…

Home / Entertainment / Bollywood / साउथ-बॉलीवुड स्टार्स के साथ जाह्नवी कपूर की जोड़ी, 6 बड़ी फिल्में, बॉक्स ऑफिस जाएगा हिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो