दरअसल, शो के प्रोमो वीडियो में विशाल डडलानी, आदित्य नारायण से पूछते हैं कि क्या आप अग्नि परीक्षा के लिए तैयार हैं। यह सुनकर नेहा काफी एक्साइटेड हो जाती हैं। वहीं आदित्य विशाल को इंडियन आइडल के अमरीश पुरी कहकर बुलाते हैं। इसके बाद विशाल, आदित्य से कहते हैं कि क्या आप शक्ति प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। तो आदित्य कहते हैं बताइए सर क्या करना है। इसके बाद विशाल और आदित्य दोनों प्लास्टिक की बॉल पहनकर लड़ाई करते हैं।
इस प्रोमो को सोनी टीवी के ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया गया है। प्रोमो के कैप्शन में लिखा है,’शादी से पहले आदित्य को देनी होगी अग्नि परीक्षा, पर क्या अपने शक्ति प्रदर्शन से वो कर पाएंगे अपनी रक्षा?
बता दें लंबे समय से शो में नेहा और आदित्य की शादी को लेकर तैयारियां चल रही हैं। शो में इस कपल की एंगेजमेंट भी दिखाई गई। जिसमें आदित्य के पिता कुमार सानू भी पहुंचे थे। इसके बाद नेहा और आदित्य का एक वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में दोनों रोमांटिक होते हुए दिखे थे।