script‘ADHM’ ने ‘शिवाय’ से कमाए 75 करोड़ ज्यादा, जानिए कुल कमाई | Ae Dil Hai Mushkil beats Shivaay by more than Rs. 75 crores | Patrika News
बॉलीवुड

‘ADHM’ ने ‘शिवाय’ से कमाए 75 करोड़ ज्यादा, जानिए कुल कमाई

ओवरसीज कमाई के मामले में ऐ दिल है मुश्किल ने शिवाय को काफी पीछे छोड़ दिया है। बात करे कुल कमाई की तो करण की फिल्म ने अजय की फिल्म से 75 करोड़ रुपए की ज्यादा कमाई कर डाली है…

Nov 09, 2016 / 06:36 pm

भूप सिंह

Shivaay Vs Ae Dil Hai Mushkil

Shivaay Vs Ae Dil Hai Mushkil

मुंबई। दिवाली के फेस्टिवल वीक में रिलीज हुई बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय की जोड़ी वाली फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और अजय देवगन की ‘शिवाय’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही हैं। लेकिन ओवरसीज कमाई के मामले में ऐ दिल है मुश्किल ने शिवाय को काफी पीछे छोड़ दिया है। ओवरसीज कमाई की बात करे तो करण की फिल्म ने अजय की फिल्म से 75 करोड़ रुपए की ज्यादा कमाई कर डाली है।



बता दें कि करण की ऐ दिल है मुश्किल ओवरऑल 206.85 करोड़ जबकि अजय की शिवाय 131.1 करोड़ की बंपर कमाई कर चुकी हैं। जबकि ऐ दिल है मुश्किल के प्रोडक्शन और प्रिंट एंड एडवरटाइजिंग पर कुल 92 करोड़ रुपए खर्च हुए थे वहीं अजय की शिवाय के प्रोडक्शन और प्रिंट एंड एडवरटाइजिंग पर 105 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। इस तरह से ऐ दिल है मुश्किल और शिवाय दोनों डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी हैं।


अजय की लिए खुशी की बात ये उनकी शिवाय डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में ऐ दिल है मुश्किल से ज्यादा पीछे नहीं है। ऐ दिल है मुश्किल ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 138.78 करोड़ की कमाई की वहीं शिवाय ने 121.53 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

बता दे कि करण जौहर निर्देशन में बनी फिल्म’ऐ दिल है मुश्किल’ और अजय देवगन के निर्देशन ने बनी ‘शिवाय’ 28 अक्टूबर को प्रदर्शित हुई है। इस फिल्म के जरिए करण ने चार साल बाद निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा है। उन्होंने आखिरी बार वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का निर्देशन किया था। इस फिल्म को रिलीज से पहले काफी विरोध का सामना करना पड़ा था।

ऐ दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस वर्ष प्रदर्शित फिल्मों में सुल्तान, रूस्तम, एयरलिफ्ट और एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी ने भी बॉक्स ऑफिस पर ग्रास 200 करोड़ की कमाई की है।

Home / Entertainment / Bollywood / ‘ADHM’ ने ‘शिवाय’ से कमाए 75 करोड़ ज्यादा, जानिए कुल कमाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो