scriptOMG! सास-ससुर को छोड़ पति व बेटी के साथ सात समंदर पार पहुंची ऐश्वर्या | Aishwarya Abhishek and Aaradhya reach Australia for Abhishek Birthday | Patrika News
बॉलीवुड

OMG! सास-ससुर को छोड़ पति व बेटी के साथ सात समंदर पार पहुंची ऐश्वर्या

बता दें कि बच्चन परिवार में पिछले कुछ समय से विवादों की खबरें आ रही हैं

Feb 02, 2018 / 04:34 pm

Mahendra Yadav

Bachchan Family

Bachchan Family

बच्चन परिवार में इन दिनों कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऐश्वर्या अपने सास ससुर को छोड़ अपने पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ सात समंदर पार चली गई है। जी हां ऐश्वर्या, अभिषेक और आराध्या आॅस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए। बता दें कि 5 फरवरी को अभिषेक का बर्थडे है लेकिन अमिताभ और जया अपने बेटे की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं होंगे। बता दें कि बच्चन परिवार में पिछले कुछ समय से विवादों की खबरें आ रही हैं। हर बार पूरा परिवार साथ में अभिषेक का बर्थडे मनाता है। अमिताभ और जया बच्चन अपने इकलौते बेटे के बर्थडे को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इस बार अमिताभ और जया अपने बेटे अभिषेक बच्चन के बर्थडे में शामिल नहीं होंगे। अभिषेक अपना बर्थडे मनाने के लिए पत्नी और बेटी के साथ आॅस्ट्रेलिया में मनाएंगे।
सास-ससुर को छोड़ पति व बेटी के साथ सात समंदर पार पहुंची ऐश्वर्या

अमिताभ और जया बच्चन आॅस्ट्रेलिया नहीं जा रहे हैं। इसके पीछे कारण ऐश्वर्या को बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या के अपने सास—ससुर से संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं। हाल ही में भी एक इवेंट के दौरान ऐसा कुछ हुआ कि बच्चन परिवार का विवाद सामने आ गया। दरअसल इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा भारत दौरे पर आए हैं। गुरुवार को उन्होंने मुंबई के ताज पैलेस होटल में ‘शलोम बॉलीवुड’ के नाम से एक कार्यक्रम रखा था। इस कार्यक्रम में बच्चन परिवार भी पहुंचा था।

कार्यक्रम में ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक के साथ पहुंची थी। जबकि मां जया अकेले। बता दें कि जिस फंक्शन में अभिषेक अपने पूरे परिवार के साथ जाते हैं तो वे अक्सर अपने मां जया का हाथ थामें नजर आते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं था।
सास-ससुर को छोड़ पति व बेटी के साथ सात समंदर पार पहुंची ऐश्वर्या
इस कार्यक्रम में अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ पहुंचे थे और मां जया अकेली ही अलग गाड़ी में आते हुईं दिखाई दी। मां जया का चेहरा काफी उदास नजर आया। कैमरे के सामने भी अभिषेक और ऐश्वर्या एक दूसरे का हाथ थामें पोज देते हुए नजर आए।

वहीं अभिषेक और ऐश्वर्या पोज देने में व्यस्त थे और मां जया को वहां मौजूद लोग सहारा दे रहे थे और उनकी गाड़ी तक जाने में मदद भी करते नजर आए। इससे पहले मीडिया में ऐसी खबरें भी आईं थी कि अभिषेक और ऐश्वर्या अलग घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं लेकिन इस बात पर अभिषेक और ऐश्वर्या ने कुछ नहीं बोला। हांलांकि बर्थडे में शामिल ना होने के पीछे अमिताभ के कंधे की चोट बताई जा रही है।

Home / Entertainment / Bollywood / OMG! सास-ससुर को छोड़ पति व बेटी के साथ सात समंदर पार पहुंची ऐश्वर्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो