बॉलीवुड

Aishwarya rai ने हनीमून पर पहली बार शादी को किया था महसूस, फिर अभिषेक बच्चन संग एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा

Aishwarya-Abhishek Anniversary: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बोरा बोरा में हनीमून मनाने गए थे। ऐश्वर्या राय को हनीमून वाले दिन ही पहली बार शादीशुदा होने का एहसास हुआ था। एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में खुलकर बताया है।

मुंबईApr 20, 2024 / 09:49 am

Kirti Soni

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन

Aishwarya-Abhishek Anniversary: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बोरा बोरा में हनीमून मनाने के लिए गए थे। ऐश्वर्या राय ने अपने हनीमून के बारे में खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया था की उन्हें अपने स्पेशल दिन ही अभिषेक के साथ पहली बार शादीशुदा होने का एहसास हुआ था। ऐश्वर्या राय ने अपने हनीमून वाले दिन के बारे में आगे क्या बताया था आइए आपको बताते हैं उस दिन की पूरी कहानी।

ऐश्वर्या राय को हनीमून पर शादी का हुआ था एहसास

ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू में अपने हनीमून के बारे में बात की थी। ऐश्वर्या राय ने बताया था की वो अभिषेक बच्चन दोनों फ्लाइट से बोरा बोरा में हनीमून मनाने के लिए जा रहे थे। फ्लाइट से जाने के दौरान अचानक से एयर होस्टेस ऐश्वर्या राय के पास आई और उन्हें ‘मिसेज बच्चन’ कहकर बुलाया। एयर होस्टेस द्वारा ‘मिसेज बच्चन’ कहकर बुलाने से कपल चौंक गए थे। ‘मिसेज बच्चन’ सुनते ही अभिषेक और ऐश्वर्या ने तुरंत एक-दूसरे को देखकर दोनों जोर से हंस पड़े थे। ऐश्वर्या ने बताया था कि ‘मिसेज बच्चन’ सुनकर उन्हें अचानक महसूस हुआ था कि उनकी शादी हो गई है और वह अपने जीवन साथी के साथ हनीमून पर जा रही हैं।

ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन की है आइडियल जोड़ी

अभिषेक बच्चन को ‘धूम 2’ की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन से प्यार हुआ था। इसके बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी। उस वक्त कपल के शादी की खूब चर्चाएं हुई थीं। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी आज भी चर्चा में बनी रहती है। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी को 20 अप्रैल को 17 साल पूरे हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: अरशद वारसी को तालिबान ने जान से मारने की दी धमकी, रातों-रात भागे थे एक्टर, जानिए क्या था पूरा मामला

ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन की फिल्में

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें ‘धूम 2’, ‘रावण’, ‘कुछ ना कहो’, ‘ढाई अक्षर प्रेम के’, ‘गुरु’ और उमराव जान शामिल है।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / Aishwarya rai ने हनीमून पर पहली बार शादी को किया था महसूस, फिर अभिषेक बच्चन संग एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.