10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aishwarya Rai Injured: ऐश्वर्या राय बेटी आराध्य के साथ पहुंची ‘कान्स फेस्टिवल 2024’, इसी बीच अभिषेक का वायरल हुआ थ्रोबैक वीडियो

ऐश्वर्या राय बच्चन को उनके हाथ में प्लास्टर पहने हुए स्पॉट किया गया है। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में एक्ट्रेस अपनी बेटी का सहारा लेते हुए पहुंची। इसी बीच ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन का पार्टी करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देख यूजर्स अभिषेक बच्चन को ट्रोल कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

May 16, 2024

Aishwarya rai Injured

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन

बॉलिवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को उनके दाहिने हाथ में प्लास्टर पहने हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। ऐश्वर्या राय हर बार की तरह इस बार भी ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024’ का हिस्सा बनने पहुंची हैं। इस दौरान ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्य का सहारा लेते हुए दिखाई दीं। एक्ट्रेस की इस हालत में उनके साथ बच्चन परिवार से कोई भी नहीं पहुंचा। इस दौरान ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन का पार्टी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यूजर्स अभिषेक बच्चन को उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ न होने पर ट्रोल कर रहे हैं। आइए बताते हैं क्या है इस वीडियो की सच्चाई?

ऐश्वर्या राय का टूटा हाथ, बेटी आराध्य बनी सहारा

ऐश्वर्या राय बच्चन हर साल की तरह इस बार भी ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024’ का हिस्सा बनने जा रही हैं। इस दौरान ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्य बच्चन के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। एक्ट्रेस अपने दाहिने हाथ में प्लास्टर पहने हुए दिखाई दीं। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस का दाहिना हाथ फ्रैक्टर हो गया है। एक्ट्रेस की इस हालत में उनकी बेटी आराध्य बच्चन उनका पर्स थामे हुए और अपनी मां का हाथ पकड़े हुए सहारा देती नजर आई। एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए वीडियो में ऐश्वर्या राय ने ब्लैक कलर की ऑउटफिट के साथ घुटने तक लंबा नीला कोट पहना था। आराध्या हल्के नीले रंग की हुडी और काली पैंट में नजर आईं।

अभिषेक बच्चन का पार्टी करते हुए वीडियो वायरल

ऐश्वर्या की चोटिल हालत में उनके पति अभिषेक बच्चन की गैरमौजूदगी के कारण फैंस ने एक्टर को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए वीडियो के कमेंट में लोग अभिषेक बच्चन को ट्रोल करके तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन पार्टी करते हुए थ्रोबाक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो 19 साल पुराना है जिसमें अभिषेक और करिश्मा के साथ अभिषेक की बहन श्वेता भी दिख रही हैं और करिश्मा की बहन करीना भी हैं। इस वीडियो मेंअभिषेक अपनी एक्स गर्ल फ्रेंड को बड़े प्यार से वहां मौजूद लोगों से मिलवा रहे हैं। इस दौरान अभिषेक की नजरें सिर्फ और सिर्फ करिश्मा पर ही टिकी हुई दिखाई दे रही हैं। अभिषेक बच्चन की एक्स गर्ल फ्रेंड करिश्मा कपूर के साथ सगाई हो गई थी। बाद में परिवार के साथ आपसी मतभेद होने के कारण ये सगाई टूट गई थी।

ऐश्वर्या और अभिषेक की अनबन की खबरें

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को बॉलीवुड का पावर कपल माना जाता है। कपल ने 20 अप्रैल 2007 को शादी के बंधन में बंधे थे। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का रिश्ता हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। बीते दिन कपल के तलाक की झूठी खबरें आ रही थीं। आए दिन कपल के बीच झूठी अनबन की खबरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग