scriptमुंबई पुलिस से अजय देवगन ने खाकी वर्दी पहनने का किया वादा, कहा- जब बुलाएंगे तब साथ खड़ा रहूंगा | ajay devgn tweet to mumbai police says will wear khaaki whenever ask | Patrika News
बॉलीवुड

मुंबई पुलिस से अजय देवगन ने खाकी वर्दी पहनने का किया वादा, कहा- जब बुलाएंगे तब साथ खड़ा रहूंगा

अजय देवगन (Ajay Devgn) ने मुंबई पुलिस से किया वादा
खाकी वर्दी पहनकर साथ खड़े होंगे सिंघम
मुंबई पुलिस के ट्वीट के बाद अजय ने कहा शुक्रिया

Apr 09, 2020 / 06:22 pm

Neha Gupta

,

,

नई दिल्ली | कोरोना वायरस का कहर जा पूरे देश में फैला हुआ है वहीं इस जंग में जो रियल हीरोज़ के रूप में काम कर रहे हैं उनमें डॉक्टर्स और पुलिस की सबसे अहम भूमिका है। जहां डॉक्टर्स अपनी जान की परवा किए बगैर मरीज़ो को ठीक करने में लगे हुए हैं वहीं पुलिसवाले भी 21 दिन के लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए बिना छुट्टी लिए लगातार अपन काम में लगे हुए हैं। जिसको लेकर बॉलीवुड से सिंघम अजय देवगन ने खुद खाकी वर्दी पहनने का वादा कर दिया है।

https://twitter.com/CPMumbaiPolice?ref_src=twsrc%5Etfw

दरअसल, मुंबई पुलिस और अजय देवगन की बातचीत ट्विटर के जरिए चल रही थी जिसे खूब पसंद भी किया जा रहा था। इसी को लेकर अब अजय देवगन ने मुंबई पुलिस के साथ खड़े होने का वादा भी कर दिया है। अजय ने मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए ट्वीट किया- प्रिय मुंबई पुलिस, आप पूरी दुनिया में अपने बेस्ट काम के लिए जाने जातो हो। COVID-19 जैसी महामारी से लड़ने के लिए आपका सहयोग अतुलनीय है। आप जब भी बोलेंगे सिंघम अपनी खाकी पहन लेगा और आपके साथ खड़ा होगा। जय हिंद, जय महाराष्ट्र। अजय का ये ट्वीट बेहद पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की जा रही है।

https://twitter.com/hashtag/TakingOnCorona?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि पहले अजय देवगन ने मुंबई पुलिस के एक वीडियो को शेयर करते हुए उनकी तारीफ की। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने अपने स्टाइल में इसका जवाब दिया। उन्होंने लिखा था- हम तो वही कर रहे हैं जो खाकी को करना चाहिए ताकि चीजे फिर से पहली जैसी हो जाए।

Home / Entertainment / Bollywood / मुंबई पुलिस से अजय देवगन ने खाकी वर्दी पहनने का किया वादा, कहा- जब बुलाएंगे तब साथ खड़ा रहूंगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो