scriptपहली बार नहीं, अक्षय ने कई बार देश के लिए खोला अपना खजाना, जानें कब-कब और कितनी की मदद | Akshay Kumar donation list till 2020 | Patrika News
बॉलीवुड

पहली बार नहीं, अक्षय ने कई बार देश के लिए खोला अपना खजाना, जानें कब-कब और कितनी की मदद

ऐसा पहली बार नहीं है कि अक्षय ( Akshay Kumar ) ने जरूरत के समय देश की आर्थिक मदद की हो। इससे पहले कई मौकों पर उन्होंने अपनी तरफ से योगदान दिया है।

मुंबईMar 28, 2020 / 11:55 pm

पवन राणा

पहली बार नहीं, अक्षय ने कई बार देश के लिए खोला अपना खजाना, जानें कब-कब और कितनी की मदद

पहली बार नहीं, अक्षय ने कई बार देश के लिए खोला अपना खजाना, जानें कब-कब और कितनी की मदद

मुंबई। एक्टर अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) ने कोरोना से निपटने के लिए सरकार के बनाए पीएम केयर्स फंड ( PM Cares Fund ) में 25 करोड़ देने की घोषणा की है। देश के सबसे मुश्किल समय में की गई इस मदद से पूरा देश उनको दुआएं दे रहा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि अक्षय ने जरूरत के समय देश की आर्थिक मदद की हो। इससे पहले कई मौकों पर उन्होंने अपनी तरफ से योगदान दिया है।

पहली बार नहीं, अक्षय ने कई बार देश के लिए खोला अपना खजाना, जानें कब-कब और कितनी की मदद

अक्षय ने पिछले साल पुलवामा में शहीद हुए जवानों के लिए 5 करोड़ रुपए की मदद की। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने यह राशि ‘भारत के वीर’ फंड में दी।

असम में आई बाढ़ के दौरान अक्षय ने 2 करोड़ रुपए दान कर मानवता का परिचय दिया। इस दौरान एक इंटरव्यू में अक्षय ने कहा था, ‘भगवान ने मुझे बहुत दौलत दी है,इसलिए बिना सोचे दान करता हूं। कहां लेेके जाने हैं पैसे।’ एक्टर ने ट्विट कर भी कहा,’ असम में बाढ़ के प्रकोप से दिल दहल गया है। इससे पीड़ित सभी को मदद की जरूरत है। मैं सीएम रिलीफ फंड और काजीरंगा पार्क के बचाव के लिए 1—1 करोड़ दूंगा। सब लोग भी सहयोग करें।’

https://twitter.com/CMOfficeAssam?ref_src=twsrc%5Etfw

साल 2015 में अक्षय ने चेन्नई की बाढ़ के दौरान राहत कार्यों के लिए 1 करोड़ रुपए का दान किया। ये राशि ‘भूमिका ट्रस्ट’ को दी गई जो राहत कार्य कर रही थी।

पहली बार नहीं, अक्षय ने कई बार देश के लिए खोला अपना खजाना, जानें कब-कब और कितनी की मदद

साल 2016 में, अक्षय ने महाराष्ट्र के ऐसे किसान परिवारों की मदद की जिनकी सदस्य ने आत्महत्या कर ली थी। अक्षय ने इन परिवारों को 90 लाख रुपए की सहायता की। हालांकि जब उनसे इस मदद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि वे दान की चर्चा नहीं करते।

akki.png

साल 2017 में, अक्षय ने छत्तीसगढ़ में हुए एक नक्सली हमले में शहीद हुए 12 सीपीआरएफ के जवानों के परिवारों को 9—9 लाख रुपए (कुल 1.08 करोड़) की मदद की।

सेना के लिए बनाया ‘भारत के वीर’ फंड
साल 2017 में अक्षय ने जवानों और उनके परिवारों के लिए एक ऐप/वेबसाइट बनाया जिस पर विश्वास कर लोग सीधे उनकी मदद कर सकें। सरकार के सहयोग से यह ऐप बनाया गया। इसके माध्यम से अक्षय अब तक करोड़ो की मदद कर चुके हैं।

बिहार में आई बाढ़ के दौरान भी अक्षय ने प्रभावित परिवारों की मदद की। एक्टर ने 25 परिवारों को कुल 1 करोड़ रुपए की सहायता की। रिपोर्ट के अनुसार हर परिवार को 4—4 लाख रुपए दिए गए।

एक्टर ने उड़ीसा में आई बाढ़ के दौरान भी आर्थिक मदद की। उन्होंने चीफ मिनिस्टर रिलिफ फंड में 1 करोड़ रुपए का योगदान किया।

इस साल मार्च में अक्षय ने देश में पहली बार बनने वाले ट्रांसजेंडर्स होम के लिए 1.5 करोड़ की सहायता राशि का सहयोग किया। इसकी जानकारी राघव लारेंस ने अपने फेसबुक पर अक्षय के साथ फोटोज शेयर कर दी।

Home / Entertainment / Bollywood / पहली बार नहीं, अक्षय ने कई बार देश के लिए खोला अपना खजाना, जानें कब-कब और कितनी की मदद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो