scriptअक्षय कुमार ने बेयर ग्रिल्स को खिलाएं गोंद के लड्डू, लेकिन बोले ज्यादा मत खाना | Akshay kumar gave bear grylls gond laddu | Patrika News
बॉलीवुड

अक्षय कुमार ने बेयर ग्रिल्स को खिलाएं गोंद के लड्डू, लेकिन बोले ज्यादा मत खाना

अक्षय कुमार ने बेयर ग्रिल्स को खिलाएं गोंद के लड्डू, लेकिन बोले ज्यादा मत खाना

मुंबईSep 12, 2020 / 05:07 pm

Subodh Tripathi

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार जल्द ही ***** मैन वर्सेस वाइल्ड” शो में बेयर ग्रिल्स के साथ नजर आएंगे। यह शो 14 सितंबर से टीवी पर प्रसारित होगा। शो की शूटिंग के दौरान के कुछ मजेदार किस्से उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए है। जहां कुछ दिन पहले बेयर ने अक्षय को हाथी के लीद की चाय पिलाई थी। वहीं अब अक्षय कुमार ने भारत के मशहूर गोंद के लड्डू बेयर ग्रिल्स को खिलाएं हैं।
आपको बता दें कि बेयर ग्रिल्स और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का शो मैन वर्सेस वाइल्ड टीवी पर प्रसारित होगा। इस शो को लेकर जहां अक्षय कुमार काफी उत्साहित हैं। वहीं तमाम फैंस भी इस शो का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि इस शो में दोनों कलाकार जंगल के बीच खतरनाक स्टंट और चुनौतियों का सामना करते नजर आएंगे। इस शो की शूटिंग के दौरान दोनों अभिनेता जंगल का भरपूर लुत्फ लेते हुए हंसी मजाक और मौज मस्ती करते हुए भी नजर आए। हालही अक्षय कुमार ने बेयर ग्रिल्स के साथ हुई लाइव चैट में बताया था कि उन्हें आयुर्वेदिक कारणों से रोज गोमूत्र पीना पड़ता है। इसलिए हाथी के लीद की चाय पीना उनके लिए काफी मुश्किल काम नहीं था। अब अभिनेता ने भारत के मशहूर गोंद के लड्डू बेयर ग्रिल्स को खिलाएं। लेकिन उन्हें यह भी बता दिया कि इसे उपयुक्त मात्रा में ही खाना चाहिए।

Home / Entertainment / Bollywood / अक्षय कुमार ने बेयर ग्रिल्स को खिलाएं गोंद के लड्डू, लेकिन बोले ज्यादा मत खाना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो