प्रोमो में दिखाया गया है कि स्क्रीन पर एक वीडियो चल रहा है, जिसपर एक्टर की बहन नजर आ रही हैं। अल्का एक स्पीच अक्षय को डेटिकेट करते हुए कहती हैं, “कल गल (बात) करते हुए याद आया कि, 11 अगस्त की राखी है। मेरे हर दुख-सुख विच (में), मेरे नाल (साथ) खड़ा रहा। दोस्त, भाई, बाप सारे रोल निभाए तूने राजा। हर चीज के लिए थैंक यू।”