बॉलीवुड

आलिया भट्ट ने एक बार फिर किया देश का नाम रोशन, मिला ये सम्मान

टाइम मैगजीन ने 2024 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की है। इसमें एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। इस लिस्ट में शामिल होकर एक्ट्रेस ने एक बार फिर देश का नाम रोशन कर दिया है।

मुंबईApr 18, 2024 / 02:48 pm

Gausiya Bano

आलिया भट्ट

हर साल की तरह 2024 में भी टाइम मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें आलिया भट्ट का नाम शामिल है, जो सम्मान की बात है। इस लिस्ट में ऐसे कलाकार, आइकन, फिल्म स्टार, एथलीट, वैज्ञानिक, राजनेता और बिजनेस लीडर के नाम शामिल होते हैं, जिन्होंने अपने काम से अच्छा प्रभाव डाला है।

आलिया भट्ट की ये फिल्में खूब पसंद की गई

आलिया भट्ट लगातार सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंच रही हैं। साल 2023 की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए उन्हें भारत में फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद आलिया ने ब्रह्मास्त्र, RRR और डार्लिंग से खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

यह भी पढ़ें

आलिया भट्ट के भाई लगते हैं इमरान हाशमी, बॉलीवुड के ये सेलेब्स भी असल जिंदगी में हैं सिबलिंग


टाइम मैगजीन की लिस्ट में इन भारतीयों के नाम भी शामिल

टाइम मैगजीन की इस लिस्ट में आलिया के अलावा भारतीय मूल के कुछ और फेमस लोग भी शामिल हैं। इसमें पहलवान साक्षी मलिक, माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्य नडेला, वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, एक्टर डायरेक्टर देव पटेल, अमेरिका के एनर्जी लोन प्रोग्राम ऑफिस डायरेक्टर जिगर शाह, रेस्टोरेंट की मालकिन अस्मा खान और फिजिक्स की प्रोफेसर प्रियंवदा नटराजन का नाम भी शामिल है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Bollywood / आलिया भट्ट ने एक बार फिर किया देश का नाम रोशन, मिला ये सम्मान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.