साल 2021 की सबसे सफल फिल्मों में से एक 'पुष्पा: द राइज' वैसे तो सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी आ चुकी है, लेकिन अगर यह फिल्म देखने से चूक गये हैं तो अब टीवी पर हिंदी में 'पुष्पा: द राइज' देखने का मौका जल्द सामने आ रहा है। वहीं फिल्म '83' की बात करें तो यह फिल्म अब तक किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अभी तक नहीं आयी है और सिनेमाघरों के बाद सीधे टीवी पर आ रही है।