
विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर के इस नए लुक को देखकर दंग हो जाएंगे आप, अजीबोगरीब हेयर स्टाइल में पहचानना हुआ मुश्किल
साल 2019 में आई फिल्म 'ओरू अदार लव' के ट्रेलर के आउट होने के बाद से ही सुर्खियों मेंल आई प्रिया प्रकाश वारियर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहकी हैं। ट्रेलर के एक सीन में आंख मारकर सबको अपना दीवाना बना देने वाली एक्ट्रेस नेशनल क्रश बनकर उभरी। प्रिया प्रकाश वारियर अब आए दिन कोई ना कोई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
एक्ट्रेस ने अपनी इन तस्वीरों में साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। इसमें उन्होंने पीले रंग की एक प्लेन साड़ी पहनी है जिसपर गोल्डन कलर का बॉर्डर बनी हुआ है। इस साड़ी के साथ प्रिया ने ऐसा अजीबोगरीब हेयर स्टाइल बनाया है कि उनका पूरा लुक ही चेंज हो गया। एक्ट्रेस के बालों का बना हुआ है जिस पर फूल लगे हुए हैं। हाथ में प्रिया ने बाजूबंद पहना है जो एक्ट्रेस के इस लुक को रॉयल लुक दे रहा है।
प्रिया ने इस साड़ी को शायद बिना ब्लाउड के पहना हुआ है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में हैप्पी होली लिखा है। एक्ट्रेस के इस लुक पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन प्रिया की तारीफो से भरा पड़ा है।
यह भी पढ़ें: 'द कश्मीर फाइल्स' के एक्टर अनुपम खेर की शत्रुघ्न सिन्हा ने की तारीफ, प्रधानमंत्री के लिए कही ये बात
आपको बता दें, प्रिया प्रकाश वरियर एक मलयालम एक्ट्रेस है जो भारत में रातोंरात सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध हो गयी। फिल्म 'ओरू अदार लव' के ट्रेलर के आउट होने के बाद वो सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई थीं। जिसके बाद से वह 'विंक गर्ल' के नाम से मशहूर हो गईं।
यह भी पढ़ें: फिल्म निर्देशक अशोक पंडित ने 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के बाद सिनेमाहॉल में कहा कुछ ऐसा की लगने लगे नारे, अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो
Published on:
19 Mar 2022 06:37 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
