एल्विश ने लिखा, 'इतने समय बाद आज बिग बॉस देखा। नियम बदल गए हैं, शायद अब जो पिट रहा है, उसी को बाहर निकाला जा रहा है। दुखद #BiggBoss20।' उनकी इस टिप्पणी को नकुल और गुल्लू के बीच हुई हाथापाई के संदर्भ में देखा जा रहा है। एल्विश ने अपनी पोस्ट में सीधे तौर पर घटना का पूरा विवरण नहीं दिया, लेकिन उनकी टिप्पणी ने शो के फैसले को लेकर बहस को और बढ़ा दिया।