
तनुश्री दत्ता ने राखी सावंत पर निकाली भड़ास (सोर्स: khabrimedia)
Tanushree Dutta Allegations: बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और राखी सावंत के बीच जुबानी जंग एक बार फिर चर्चा में है। तनुश्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में राखी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राखी पर उनके बारे में बार-बार बयान देकर पब्लिसिटी हासिल करने का आरोप लगाया। इस दौरान तनुश्री ने राखी की पर्सनल लाइफ, उनके लुक्स और फिल्मी करियर को लेकर कई अपमानजनक टिप्पणियां भी कीं। उन्होंने दावा किया कि राखी उनसे जलती हैं और उन्हें उनके नाम का इस्तेमाल करके सुर्खियां बटोरना बंद कर देना चाहिए।
तनुश्री ने अपनी पहली इंस्टाग्राम स्टोरी में बॉलीवुड के कुछ लोगों पर उनके बारे में लगातार बोलने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने राखी का नाम लेकर कहा कि उनका ड्रामा और कॉमेडी अब पुरानी हो चुकी है और लोग उन्हें सुनना नहीं चाहते। तनुश्री ने राखी पर झूठ बोलने और कास्टिंग काउच से जुड़े विवादों को लेकर भी तीखी टिप्पणी की और कहा 'बुड्ढी चुड़ैल तू है, तेरी हिम्मत कैसे हुई मुझे बोलेने की शांत बैठ'।
इसके साथ ही राखी उनके बारे में उल्टा-सीधा बोलकर चर्चा में बने रहने की कोशिश करती हैं। तनुश्री ने उन्हें अपनी जुबान पर लगाम लगाने की सलाह देते हुए कहा कि उन्हें दूसरों के बारे में गलत बातें फैलाना बंद करना चाहिए।
अपनी अगली इंस्टाग्राम स्टोरी में तनुश्री ने राखी पर उनसे ईर्ष्या करने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने राखी की सर्जरी और स्त्रीत्व को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां कीं। तनुश्री ने दावा किया कि राखी उनसे इसलिए जलती हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी जिंदगी और करियर में अपनी शर्तों पर काम किया है।
तनुश्री ने राखी की पिछली शादियों का जिक्र करते हुए उनके एक कथित पूर्व पति के बयान का भी हवाला दिया। इसके अलावा, उन्होंने राखी की लैंगिक पहचान को लेकर भी अपमानजनक टिप्पणी की। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
तनुश्री ने राखी के लुक्स और निजी जिंदगी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका चेहरा उनके चरित्र और जीवन की कहानी बताता है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने हमेशा एक सभ्य और गरिमापूर्ण जीवन जिया है और इसका असर उनके व्यक्तित्व पर दिखाई देता है।
तनुश्री ने यह भी कहा कि राखी उनसे मुकाबला नहीं कर सकतीं। उन्होंने अपने करियर का जिक्र करते हुए दावा किया कि वह बॉलीवुड में अपने दम पर आईं, अपनी शर्तों पर काम किया और अपनी गरिमा बनाए रखी। उन्होंने राखी से उन लोगों से ईर्ष्या करना बंद करने को कहा, जिन्होंने अपनी जिंदगी में अलग रास्ता चुना है।
तनुश्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि फिल्म में राखी को इसलिए मौका मिला, क्योंकि उन्होंने पहले इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भरी थी। तनुश्री के मुताबिक, सेट पर कथित तौर पर खराब बर्ताव के कारण उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी, जिसके बाद राखी को बुलाया गया।
यह विवाद फिल्म की शूटिंग के दौरान सामने आया था। तनुश्री ने आरोप लगाया था कि अभिनेता नाना पाटेकर ने 2008 में फिल्म के सेट पर उनके साथ गलत बर्ताव किया था। उनका कहना था कि उन्होंने उसी साल सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
तनुश्री दत्ता ने 2018 में भारत में #MeToo आंदोलन के दौरान नाना पाटेकर पर लगाए गए अपने आरोपों को दोबारा सार्वजनिक किया। उनके आरोपों और हैदराबाद में अभिनेत्री श्री रेड्डी के विरोध-प्रदर्शन को मनोरंजन जगत में कार्यस्थल पर होने वाले कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ उठी आवाजों के बीच अहम घटनाक्रम के रूप में देखा गया। जानकारी के मुताबिक, अदालत ने शिकायत दर्ज करने में कानूनी समय-सीमा से जुड़े मुद्दे को आधार बनाया। फिलहाल तनुश्री की इंस्टाग्राम स्टोरीज में राखी पर की गई टिप्पणियों ने दोनों अभिनेत्रियों के पुराने विवाद को फिर चर्चा में ला दिया है।
Updated on:
15 Oct 2026 04:09 pm
Published on:
15 Oct 2026 03:43 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
