26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीरज चोपड़ा पर किए गए ट्वीट को लेकर ट्रोल हुए अभिताभ बच्चन, यूजर बोले- गुगल करना नहीं आता क्या ?

नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई देना सदी को महानायक को पड़ गया भारी, लोगों ने पूछा कौन सी यूनिवर्सिटी से मिला ये ज्ञान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shalu Saini

•

Updated: 11 Aug 2021, 11:23 AM IST

amitabh-neeraj.jpg

जबसे एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीता है तब से ही उनकी देशभर में चर्चाएं हो रही है। उन्हें बधाई देने का सिलसिला अभी तक जारी है। उन्हें बधाई देने के लिए राजनीति से लेकर बॉलीवुड के सेलेब्स बढ़ चढ़ के हिस्सा ले रहे है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी इस कड़ी में नीरज चोपड़ा को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी। लेकिन अमिताभ बच्चन द्वारा किए गए ट्वीट में एक गलती हो गई जिसके बाद लोगों द्वारा उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है।

दरअसल अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह आए दिन कुछ ना कुछ ट्वीट करते रहते हैं। वही नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने के बाद उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए ट्वीट किया जिसमें उन्होंने एक एनीमेटेड वीडियो शेयर किया है। इस एनिमेटेड वीडियो में नीरज चोपड़ा के उस सीन को दोबारा क्रिएट किया गया है, जिसमें वह अंत में भाला लेकर दौड़ते हुए टोक्यो ओलंपिक में भारत का झंडा फहरा देते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा है कि एक सीने ने 103 करोड़ सीने चौड़े कर दिए और भारतीय ओलंपिक ने विश्व भर में देश का झंडा गाड़ दिया। अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट के बाद उन्हें ट्विटर पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

दरअसल अमिताभ बच्चन ने 130 करोड़ जनसंख्या की जगह 103 करोड़ लिख दिया, जिसके बाद उनकी खिल्ली उड़ा रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने महानायक की इस गलती को पकड़ लिया है और अब उन्हें लोगों द्वारा खरी-खोटी सुनाई जा रही है। वही अमिताभ बच्चन को जैसे ही अपनी गलती का एहसास हुआ उन्होंने तुरंत ही अगले ट्वीट में गलती सुधारते हुए गलती में सुधार 130 करोड़ लिखते हुए ट्वीट किया, लेकिन इसके बावजूद भी लोग उनकी गलती पर लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

ट्विटर पर लोगों द्वारा अभिताभ बच्चन पर साधा जा रहा निशाना, यूं दी अपनी प्रतिक्रिया

वहीं अगर अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट कि बात की जाए तो वह अभी अजय देवगन के साथ फिल्म मेडे में देखे जाने वाले हैं। इसके साथ ही वह तेरा यार हूं मैं, झुंड, द इंटर्न, गुड बाय जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग के जरिए लोगों का मनोरंजन करते हुए दिखाई देने वाले है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग