25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरिवंश राय बच्चन की एक शर्त पर हुई थी अमिताभ बच्चन और जया की शादी

अमिताभ बच्चन और जया बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाते हैं। दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। मैग्जीन के कवर पर जया को देखकर अमिताभ अपना दिल हार बैठे थे। लेकिन दोनों की शादी हरिवंश राय बच्चन की एक शर्त पर हुई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 9 Apr 2021, 8:20 AM IST

amitabh Bachchan Jaya Bachchan

amitabh Bachchan Jaya Bachchan

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन अपने जमाने की टॉप की एक्ट्रेस रही हैं। अपनी अदाकारी से उन्होंने एक अलग छाप छोड़ी। उनका जन्म 9 अप्रैल, 1948 को एक बंगाली परिवार में हुआ था। साल 1963 में उन्होंने एक्टिंग में डेब्यू किया। फिल्म थी सत्यजीत रे की ‘महानगर’। जया ने दो और बंगाली फिल्मों में काम किया। इसके बाद साल 1971 में ऋषिकेश मुखर्जी की ‘गुड्डी’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड में आए दो साल ही हुए थे कि जया ने अमिताभ बच्चन से शादी कर ली। दोनों की शादी का एक रोचक किस्सा है।

मैग्जीन कवर पर देखकर फिदा हुए अमिताभ
जया और अमिताभ बच्चन की शादी हरिवंश राय बच्चन की एक शर्त पर हुई थी। दरअसल, जया और अमिताभ की पहली मुलाकात फिल्म ‘गुड्डी’ के सेट पर हुई थी। शूटिंग के दौरान ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। हालांकि, इससे पहले अमिताभ ने जब जया को एक मैग्जीन कवर पर देखा था तो तभी उनपर दिल हार बैठे थे। इसके बाद फिल्म 'बावर्ची' के सेट पर अमिताभ अक्सर जया से मिलने जाया करते थे। लेकिन फिर जल्दबाजी में दोनों को शादी करनी पड़ी। अमिताभ ने एक बार बताया था कि फिल्म 'जंजीर' के हिट होने के बाद अमिताभ अपने दोस्तों व जया के साथ लंदन जाने का प्लान कर रहे थे। जब हरिवंश राय बच्चन को पता चला कि जया भी उनके साथ जा रही हैं तो उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि अगर दोनों को साथ में जाना है तो पहले उन्हें शादी करनी पड़ेगी।

शादी के बाद गए लंदन
ऐसे में पिता का बात न टालते हुए अमिताभ बच्चन ने 3 जून 1973 में जया से शादी कर ली। दोनों की शादी बहुत सिंपल तरीके से हुई थी। इसके बाद दोनों लंदन के लिए रवाना हुए। शादी के बाद जया ने श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन को जन्म दिया। श्वेता जहां लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। वहीं, अभिषेक एक दमदार एक्टर हैं। अभिषेक ने ऐश्वर्या राय बच्चन से शादी की। जिसके बाद उनकी एक बेटी आराध्या है। पूरा बच्चन परिवार एक साथ रहता है और आए दिन सुर्खियों में रहता है।