4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अरे देवी जी कोई तो जगह छोड़ दो’, फीमेल फैन ने चूम-चूमकर भर दिया Amitabh Bachchan का चेहरा, एक्टर हुए परेशान

हाल में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझ की है, जिसमें उनके पूरे चेहरे पर किस के निशान नजर आ रहे हैं और ये सभी निशान उनकी एक फीमेल फैन ने किए हैं, जिसको लेकर महानायक कहते हैं 'देवी जी कोई तो जगह छोड़ दो'.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 23 Jun 2022, 1:14 PM IST

फीमेल फैन ने चूम-चूमकर भर दिया Amitabh Bachchan का चेहरा

फीमेल फैन ने चूम-चूमकर भर दिया Amitabh Bachchan का चेहरा

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) में नजर आएंगे. ये फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और अक्किनेनी नागार्जुन नजर आएंगे. काफी लंबे समय से उनकी ये फिल्म चर्चाओं में हैं और फैंस इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक्टव रहने वाले महानयाक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की है, जिसमें उनका पूरा चेहरा किस (Kiss) से भरा नजर आ रहा है. उनकी इस तस्वीर को कोई हिस्सा ऐसा नहीं जहां किस का निशान नहीं हो.

दसअसल, ये फोटो उनकी एक फीमेल फैन की और से हैं, जिसको बिग बी ने शेयर किया है. साथ ही अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए अमिताभ ने कैप्शन में ऐसी बात लिखी है, जिसको पढ़ने के बाद आपकी भी हंसी छूट जाएगी. फोटो साझा करते हुए एक्टर लिखते हैं 'अरे, पर देवी जी .. कोई जगह तो छोड़ो smile करने के लिए!'. साथ ही उन्होंने जो तस्वीर साझा की है उस पर लिखा है 'इनकी आंखें और हंसने का अंदाज'. वहीं अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर की गई इस फोटो पर उनके तमाम फैंस उनकी खिंचाई करने लगे हैं. कोई पूछ रहा है 'आखिर हैं कौन ये देवी जी'.

यह भी पढ़ें: Salman Khan ने किया बॉलीवुड के इन स्टार्स का करियर बर्बाद? एक्स-गर्लफ्रेंड का नाम भी शामिल


वहीं किसी को ये फोटो बेहद पसंद आ रही है. एक यूजर लिखता है कि 'देवी जी कौन हैं? जया जी को नही पता है शायद'. वहीं एक और यूजर ने लिखा कि 'ये भी अच्छा है. किस ही किस मिले देवी जी से'. अमिताभ बच्चन अक्सर ही अपने फैंस के साथ अपनी ऐसी फोटो-वीडियो साझा करते रहते हैं. वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो, अमिताभ बच्चन फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के बाद 'ऊंचाई', 'बटरफ्लाई', 'गुड बाय' और Project K जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. इससे पहले लास्ट टाइम उनको साल 2021 में फिल्म 'चेहरे' में देखा गया था.


बता दें कि अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए गुड न्यूज ये है कि इस साल उनके पास 5 फिल्में हैं, जो बैक टू बैक रिलीज हो सकती है. अमिताभ बच्चन के लिए ये कहना गतल नहीं होगा कि वो काम के मामले में आज कल के यंग स्टार्स को भी मात दे रहे हैं. वहीं इन फिल्मों के अलावा अमिताभ बच्चन जल्द ही 'कौन बनेगा करोड़पति 14' (Kaun Banega Crorepati 14) लेकर भी आने वाले हैं, जिसके प्रोमो आउट हो चुके हैं और रजिस्ट्रेशन भी हो चुके हैं. साथ ही उनके फैंस उनकी फिल्मों के साथ-साथ उनके इस शो के शुरू होने का भी वेट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:अपनी 'चॉकलेटी बॉय' की छवि को बदलने के लिए Ranbir Kapoor ने चुनी 'Shamshera', क्या ऐसा हो पाएगा?

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन